T20 WC 2026: हार नहीं झेल सका तो इंग्लैंड फैन से लड़ने लगा पाकिस्तानी, वीडियो देख बोले यूजर्स- कंबल कुटाई होनी चाहिए
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए सुपर-8 मैच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक पाकिस्तानी फैन इंग्लैंड उम्रदराज फैन से लड़ता दिख रहा है.
PAK vs ENG
(Image Source: X/ @JaikyYadav16 )T20 World Cup 2026, PAK vs ENG: बीते दिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही अब टीम का सेमीफाइनल में पहुंच पाना काफी मुश्किल माना जा रहा है.
वहीं मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पाकिस्तानी फैन एक उम्रदराज इंग्लैंड टीम के फैन से झगड़ा करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो ने सोशल पर यूजर्स का ध्यान खींचा है. जिसके बाद अब पाकिस्तान को एक बार फिर से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
वायरल वीडियो में क्या?
दरअसल सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना पड़ा. ये मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. जहां एक पाकिस्तानी फैन अचानक से इंग्लैंड के एक बूढ़े फैन से लड़ने लगते हैं. इसके बाद कुछ श्रीलंका के फैन दोनों का बीच-बचाव करवाते हैं. बताया जा रहा है कि इस पाकिस्तानी फैन का कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई फैन से भी झगड़ा हुआ था. इसको पाकिस्तान का इन्फ्लुएंसर बताया जा रहा है.
वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?
अस इस वीडियो को अलग-अलग अकाउंट्स से अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है. वहीं कमेंट्स भी तरह-तरह के देखने को मिल रहे हैं. एक्स पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'पाकिस्तान की टीम से ज्यादा तो उनके फैंस की reaction speed तेज निकलती है. मैच हारो तो गुस्सा, मैच जीतो तो जश्न…बीच का ऑप्शन शायद डिलीट कर दिया है!'
दूसरे यूजर ने लिखा 'कायदे से इस ढीठ आदमी की कंबल कुटाई होनी चाहिए तभी ये सुधरेगा.' तीसरे यूजर ने लिखा 'मुझे लगता हैं ये लोग जानबूझकर ऐसी हरकते करते हैं. लाइक कमेंट पाने के लिए, लेकिन उसके चक्कर में पूरे पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाई जाती है फिर.'
क्या बाहर हुआ पाकिस्तान?
इंग्लैंड से मिली हार के बाद अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है. हालांकि अभी पूरी तरह से पाक टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है. पाकिस्तान का अगला मुकाबला श्रीलंका के साथ होने वाला है.