Begin typing your search...

कौन हैं प्रिंसी पारिख? भारत की हार पर डेविड मिलर के साथ शेयर किया था वीडियो, रेप की धमकी के बाद किया डिलीट

साउथ अफ्रीका के हाथों टीम इंडिया की हार के बाद प्रिंसी पारिख ने डेविड मिलर के साथ एक वीडियो शेयर किया था. जिसके बाद उनको रेप की धमकी मिली और उन्होंने वीडियो फेसबुक से डिलीट किया.

Who Is Princy Parrikh David Miller video controversy
X

Princy Parrikh

( Image Source:  X/ @TATUPREM5555 )

Who Is Princy Parrikh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रनों से हराया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेविड मिलर ने कमाल की पारी खेली थी. इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर प्रिंसी पारिख ने डेविड मिलर के साथ एक वीडियो शेयर किया था. जो टीम इंडिया की हार के बाद कुछ यूजर्स को रास नहीं आया.

वीडियो वायरल होने के बाद इंफ्लुएंसर प्रिंसी पारिख को रेप जैसी धमकिया मिलने लगी और गंदे-गंदे कमेंट आने लगे. विवाद बढ़ता देख प्रिंसी ने इस वीडियो को फेसबुक से हटा दिया.

क्या बोली प्रिंसी पारिख?

वीडियो पर विवाद बढ़ता देख प्रिंसी ने फेसबुक से उसको हटाने के बाद कहा कि "मुझे रेप की धमकियां मिल रही है और सैकड़ों लोग मेरी बॉडी शेमिंग भी कर रहे हैं." इसके अलावा प्रिंसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए.

क्या था वायरल वीडियो?

वायरल क्लिप में प्रिंसी पारिख मैदान पर डेविड मिलर के पास खड़ी नजर आ रही थीं. वह हल्के-फुल्के अंदाज में ताली बजाती दिखाई दीं और वीडियो के साथ एक मजाकिया कैप्शन भी लिखा गया था. चूंकि यह वीडियो भारत की हार के तुरंत बाद सामने आया, इसलिए कई यूजर्स का इसपर गुस्सा देखने को मिला.

कौन हैं प्रिंसी पारिख?

प्रिंसी पारिख सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ-साथ रेडियो जॉकी भी है. उनके इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी रील्स को यूजर्स काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं. हालांकि अपने इस वीडियो के बाद प्रिंसी थोड़ा विवादों में आ गई हैं.

डेविड मिलर ने कितने बनाए थे रन?

सुपर-8 के पहले मैच में डेविड मिलर ने टीम इंडिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर 63 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान मिलर ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे.

क्रिकेट न्‍यूजटी-20 वर्ल्‍ड कप
अगला लेख