The 50: मर्द की तरह खेलो, टास्क के दौरान आपस में भिड़े Adnaan Shaikh और Prince Narula, हाथापाई पर पहुंची बात
वशंज सिंह और करण पटेल ने टास्क में कड़ी टक्कर देते हुए शो में री-एंट्री ली, जिसके बाद फिर महल का माहौल बदल गया. जहां लायन ने एक नया टास्क दिया, जिसमें आपस में अदनान और प्रिंस फिर लड़ पड़े.
रियलिटी शो The 50 शो में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है, लेकिन हालिया टास्क के दौरान जो हुआ उसने माहौल पूरी तरह गरमा दिया. गेम के बीच अचानक अदनान शेख और प्रिंस नरूला आमने-सामने आ गए. बहस की शुरुआत रणनीति को लेकर हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला ज्यादा बढ़ गया.
गुस्से में अदनान ने “मर्द की तरह सामने आकर खेलो” कहकर प्रिंस को चुनौती दे दी, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. हालात इतने बिगड़ गए कि हाथापाई की नौबत आ गई और बीच-बचाव करना पड़ा.
क्यों आपस में भिड़े प्रिंस-अदनान?
नए टास्क के दौरान अदनान और प्रिंस नरूला के बीच तीखी बहस छिड़ गई. गुस्से में अदनान ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर खेलना है तो सामने आकर खेलो. इसके बाद दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुंचता नजर आया. माहौल तब और बिगड़ गया जब प्रिंस ने थप्पड़ मारने का इशारा किया, जबकि अदनान ने उन्हें बाहर आकर मुकाबला करने की बात कही. हालात को संभालने के लिए बीच-बचाव भी करना पड़ा, जिससे साफ हो गया कि टास्क अब सिर्फ खेल नहीं, ईगो की लड़ाई बन चुका है.
प्रिंस की अलायंस क्यों कर रही टीम 07 को टारगेट?
दरअसल प्रिंस की टीम बार-बार अदनान, फैजू और फैज बलोच को टारगेट कर रहे हैं. यह तीनों रजत की टीम के स्ट्रॉन्ग प्लेयर हैं. अदनान और फैज दोनों कई बार डेनजर जोन में जा चुके हैं, लेकिन अच्छे वोट्स के चलते वह बार-बार बचते आ रहे हैं.
करण पटेल और वंशज की री-एंट्री
करण पटेल और वंशज की घर में री-एंट्री हो चुकी है. हालांकि, करण ने वंशज को हराया था, लेकिन उनके कहने पर लायन ने वंशज को शो में दोबारा एंटर करने का मौका दिया. अब ऐसे में देखना होगा कि दोनों की री-एंट्री के बाद क्या अलायंस का गेम बदलता है या नहीं?
उर्वशी ने जीता टास्क
दोनों की री-एंट्री के बाद एक दिलचस्प टास्क दिया गया, जिसमें फैंस के लिए प्राइज मनी जीतनी थी. एक बड़े बोर्ड पर अलग-अलग रकम के गुब्बारे लगाए गए थे और दूरी से गन के जरिए निशाना साधना था. इस टास्क में मनीषा रानी कोई भी गुब्बारा नहीं फोड़ सकीं, जबकि उर्वशी ने 4 हजार रुपये जीतकर फैंस के लिए प्राइज मनी कमाई.




