Bihar Police में 993 पदों पर बंपर भर्ती, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन- जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी
बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती निकली है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक चलेगी. उम्मीदवार यहां दी गई जानकारो को ध्यान से पढ़ें और इसके बाद आवेदन करें.
Bihar Police Constable Recruitment 2026: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर से बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 खाली पदों पर भर्ती के लिए नेटिफिकेशन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू होगी और 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी.
जो उम्मीदवार पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे तय तारीख के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइये जानते हैं भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल..
बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट/विज्ञान) या इसके समान परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान. विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं.
फिजिकल टेस्ट के लिए क्या ज़रूरी?
एसआई पदों के लिए सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर निर्धारित है. सीना बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाकर 86 सेंटीमीटर होना चाहिए. अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर तय की गई है. इन वर्गों के लिए सीना बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाकर 86 सेंटीमीटर होना चाहिए, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाकर 84 सेंटीमीटर निर्धारित है
महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना ज़रूरी है.
सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?
भर्ती प्रक्रिया तीन फेज में पूरी की जाएगी. पहले चरण में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी. लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण, यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा. इसके बाद तीसरे फेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. सभी चरण पूरे होने के बाद आखिरी लिस्ट जारी की जाएगी.
कितने पद और कितना आरक्षण?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 993 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें से 338 पद बिहार के मूल निवासियों के लिए क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत रखे गए हैं, जबकि 20 पद स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों (FFW) के लिए निर्धारित हैं. आरक्षण की डिटेल कुछ इस प्रकार है-
- गैर आरक्षित (UR)- कोड 01 – 408 पद – बिहार मूल निवासी के लिए क्षैतिज आरक्षण 143
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – कोड 07 – 99 पद – बिहार मूल निवासी के लिए 35
- अनुसूचित जाति (SC) – कोड 02 – 157 पद – बिहार मूल निवासी के लिए 55
- अनुसूचित जनजाति (ST) – कोड 03 – 10 पद – बिहार मूल निवासी के लिए 04 – स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित (FFW) के लिए 20
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – कोड 04 – 175 पद – बिहार मूल निवासी के लिए 61
- पिछड़ा वर्ग (BC) (02 ट्रांसजेंडर सहित) – कोड 05 – 113 पद – बिहार मूल निवासी के लिए 40
- पिछड़े वर्ग की महिलाएं (BCW) – कोड 06 – 31 पद – बिहार मूल निवासी के लिए ०
क्या है सैलरी?
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पद पर सेलेक्टेड उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.




