Begin typing your search...

RBI Assistant Vacancy 2026: सरकारी बैंक में काम करने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट के 650 पदों पर निकली भर्ती; कैसे करें आवेदन?

RBI ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 16 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा. ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रिलिम्स परीक्षा अप्रैल और मेन्स जून में होने की संभावना है.

RBI Assistant Recruitment 2026
X

Reserve Bank of India में 650 असिस्टेंट पदों पर भर्ती शुरू 

( Image Source:  Sora_ AI )

RBI Assistant Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 8 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं.

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों में RBI कार्यालयों के लिए की जाएगी.

कब होगी परीक्षा?

  • आवेदन शुरू: 16 फरवरी
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च
  • प्रिलिम्स परीक्षा (संभावित): 11 अप्रैल
  • मेन्स परीक्षा (संभावित): 7 जून
  • प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि: 23 मार्च

योग्यता और आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए.

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • जन्म तिथि सीमा: 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद नहीं
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार IBPS के आवेदन पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया क्या है?

  • पहले New Registration पर क्लिक करें
  • जरूरी जानकारी भरें
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

  • जनरल / ओबीसी / EWS: ₹450
  • एससी / एसटी / पीएच: ₹50

किस कैटेगरी के लिए कितने पद हैं?

  • जनरल: 346
  • EWS: 58
  • OBC: 99
  • SC: 110
  • ST: 37

यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है. अगर आप की बैकिंग में रुचि है तो यह नौकरी आपका इंतजार कर रही है.

India Newsकरियर
अगला लेख