Begin typing your search...

क्‍या वाकई अमरीकियों को टैरिफ की वजह से नहीं भरना पड़ेगा इनकम टैक्‍स? ट्रंप के दावे की हकीकत जान लीजिए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन देते हुए टैरिफ और व्यापार नीतियों को लेकर जोरदार बयान दिया. उन्होंने विदेशी देशों से वसूले जाने वाले टैरिफ को भविष्य में इनकम टैक्स की जगह लेने वाला बताया. हालांकि ट्रंप का यह बयान केवल लोगों को रिझाना वाला ही महसूस होता है.

Will Americans really not have to pay income tax
X
( Image Source:  Sora AI )

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन देते हुए टैरिफ और व्यापार नीतियों को लेकर जोरदार बयान दिया. उन्होंने विदेशी देशों से वसूले जाने वाले टैरिफ को भविष्य में इनकम टैक्स की जगह लेने वाला बताया. हालांकि ट्रंप का यह बयान केवल लोगों को रिझाना वाला ही महसूस होता है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समय) को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन दिया. नवंबर में होने वाले मिड टर्म इलेक्शन से पहले उन्होंने अपने आर्थिक, व्यापार और आव्रजन नीतियों का जोरदार बचाव किया.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अपने भाषण में ट्रंप ने व्यापार और टैरिफ को अहम मुद्दा बनाया. उन्होंने दोहराया कि विदेशी देशों के जरिए चुकाए जाने वाले टैरिफ भविष्य में आधुनिक इनकम टैक्स सिस्टम की जगह ले सकते हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान कहा,"समय के साथ मेरा मानना है कि विदेशी देशों के जरिए चुकाए जाने वाले टैरिफ, पहले की तरह, आधुनिक आयकर प्रणाली को काफी हद तक बदल देंगे और मेरे प्यारे लोगों पर से बड़ा आर्थिक बोझ हटा देंगे."

इनकम टैक्स हटाने पर क्या सोचते हैं ट्रंप?

ट्रम्प का मानना है कि टैरिफ यानी आयात पर लगने वाले शुल्क सरकार के लिए भरोसेमंद आमदनी का स्रोत हैं, खासकर उन देशों से जिनके साथ अमेरिका का लंबा व्यापार घाटा है. जब अमेरिका इन देशों के सामान पर टैरिफ लगाता है, तो उससे अरबों डॉलर की आमदनी होती है, जिससे सरकार अपने कामकाज के लिए पैसा जुटा सकती है बिना आम अमेरिकी से ज्यादा टैक्स लिए.

ट्रम्प का विश्वास है कि समय के साथ टैरिफ से होने वाली आमदनी इतनी बढ़ सकती है कि यह नागरिकों से लिए जाने वाले आयकर को कम कर सके या पूरी तरह बदल सके.

अमेरिका में आय पर कितना टैक्स है?

  • 10% – $0 से $11,000 तक की आय
  • 12% – $11,001 से $44,725 तक
  • 22% – $44,726 से $95,375 तक
  • 24% – $95,376 से $182,100 तक
  • 32% – $182,101 से $231,250 तक
  • 35% – $231,251 से $578,125 तक
  • 37% – $578,126 और उससे ऊपर

टैरिफ से कितना कमाता है अमेरिका?

यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जनवरी से 15 दिसंबर 2025 के बीच, अमेरिका की कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने 200 अरब डॉलर से ज्यादा की टैरिफ़ वसूली की थी. यह ट्रंप के टैरिफ वाले आदेश के बाद ही मुमकिन हो पाया है.

इनकम टैक्स से सरकार ने कितना कमाया?

आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका ने आर्थिक वर्ष 2025 में कुल लगभग 4.2 ट्रिलियन डॉलर इनकम टैक्स के रूप में वसूल किया था. इसमें से करीब 3.33 ट्रिलियन डॉलर व्यक्तिगत आयकर (Individual Income Tax) और करीब 0.88 ट्रिलियन डॉलर कॉर्पोरेट टैक्स (Corporate Income Tax) था.

यह अमेरिका की सबसे बड़ी टैक्स आमदनी का स्रोत है और संघीय सरकार के कुल रेवेन्यू का आधे से ज्यादा हिस्सा इनकम टैक्स से आता है. पूरे फेडरल सरकार का राजस्व FY 2025 में लगभग 5.26 ट्रिलियन डॉलर के करीब था.

अमेरिका FY 2025 टैक्स राजस्व

अमेरिका FY 2025 टैक्स राजस्व

Individual Income Tax: 3.33T$
Corporate Tax: 0.88T$
Other Revenue: 1.05T$

कुल फेडरल टैक्स राजस्व: ~4.2 ट्रिलियन डॉलर

कुल फेडरल सरकार का राजस्व: ~5.26 ट्रिलियन डॉलर

साफ है जो ट्रंप दावा कर रहे हैं वह एकदम बोगस है और केवल लोगों को रिझाने के लिए ऐसा किया जा रहा है. इनकम टैक्स का खत्म करना अमेरिका पर बुरी तरह से प्रभाव डालेगा और इसकी जगह दूसरी जगहों से लिए जाने वाला टैरिफ कभी भी नहीं ले सकता है.

वर्ल्‍ड न्‍यूजडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख