रश्मिका और विजय देवरकोंडा में से कौन है ज्यादा अमीर? इन लग्जरी चीजों के हैं शौकीन
रश्मिका और विजय दोनों ही सितारे तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में बड़े हिट देने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि कमाई के मामले में कपल में से कौन आगे है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को हमेशा के लिए एक होने वाले हैं. यह कपल पिछले सात सालों से दुनिया से अपना प्यार छुपाए हुए था और अब फैंस दोनों को शादी के जोड़े में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. दोनों ही स्टार्स साउथ सिनेमा में अपने टैलेंट के लिए जाने जाते हैं.
विजय और रश्मिका ने कई फिल्मों में काम किया है. दोनों ही साउथ के अलावा, बॉलीवुड में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं. इस बीच हर कोई यह जानना चाहता है कि कपल में से कौन ज्यादा अमीर है?
कितने करोड़ की मालिकन हैं रश्मिका मंदाना?
instagram-@rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना को “नेशनल क्रश” कहा जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस की नेटवर्थ लगभग ₹66 करोड़ है. रश्मिका एक फिल्म के लिए ₹4 करोड़ चार्ज करती हैं. फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट, कमर्शियल कोलैब और उनकी खुद की फ्रेग्रेंस लाइन Dear Diary by Rashmika Mandanna से पैसा कमाती हैं.
एक्ट्रेस के पास कौन-सी गाड़ियां?
रश्मिका के पास भारत के कई शहरों में प्रॉपर्टी है, जिनमें बेंगलुरु में ₹8 करोड़ का घर, गोवा, हैदराबाद, मुंबई और कोर्ग में विला शामिल हैं. उनका कुर्ग का विला खासकर विरेजपेट में है, जो हरियाली और शांति से भरा हुआ है. कार कलेक्शन में Range Rover Sport, Audi Q3, Mercedes-Benz C-Class, Toyota Innova और Hyundai Creta शामिल हैं.
विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ कितनी है?
instagram-@thedeverakonda
विजय देवरकोंडा भी कमाई के मामले में काफी आगे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की नेट वर्थ लगभग ₹66 से ₹70 करोड़ के बीच है. हालांकि, वह एक फिल्म के लिए रश्मिका से ज्यादा चार्ज करते हैं. उनकी एक फिल्म की फीस ₹12–15 करोड़ है. इसके अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट से उन्हें हर डील में ₹1–2 करोड़ तक की कमाई होती है. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया स्पॉन्सर पोस्ट से वे लगभग ₹40 लाख पर पोस्ट कमा लेते हैं.
प्राइवेट जेट, गाड़ियां और आलीशान घर
Vijay के पास Rowdy Wear नाम की पॉपुलर स्ट्रीटवियर ब्रांड है. वह Hyderabad BlackHawks वॉलीबॉल टीम के को-ओनर भी हैं. उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में ₹15 करोड़ का लग्जरी बंगला है. वहीं, उनके कार कलेक्शन में BMW 5 Series, Ford Mustang, Volvo XC90 और Range Rover शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर के पास प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत लगभग ₹30 करोड़ बताई जा रही है.




