The 50 में Vanshaj Singh और Karan Patel के बीच Revenge Game! कौन करेगा चैलेंज जीतकर शो में वापसी?
The 50 में माहौल एक बार फिर गरम हो गया है. Vanshaj Singh और Karan Patel के बीच पुरानी रंजिश अब रिवेंज गेम में बदल चुकी है. पज़ल चैलेंज के जरिए दोनों में से जो जीतेगा, वही शो में दोबारा एंट्री करेगा.
रियलिटी शो The 50 इन दिनों पूरी तरह ड्रामा, सस्पेंस और रिवेंज मोड में है. कभी अचानक एग्जिट, तो कभी धमाकेदार री-एंट्री, महल के अंदर की इक्वेशन हर हफ्ते बदलती नजर आ रहे हैं. हाल ही में रचित ओझा का नाम एग्जिट लिस्ट में गया, फिर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी शो से बाहर हो गईं.
लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब खबर मिली कि करण पटेल और वंशज सिंह दोबारा शो में एंट्री करने वाले हैं. शो में एंट्री लेने के बाद वंशज करण पटेल पर अटैक करते नजर आए. चलिए ऐसे में जानते हैं इन दोनों कंटेस्टेंट्स में से कौन बनेगा शो का पार्ट?
घर में करण पटेल और वंशज की री-एंट्री
आज महल में करण पटेल और वंशज सिंह की री- एंट्री होगी, लेकिन दोनों कंटेस्टेंट को पज़ल सॉल्व करने का टास्क दिया जाएगा, जो पहले यह टास्क कर देगी, वही घर के अंदर जाएगा. वंशज सिंह की घर में दोबारा एंट्री होगी. वंशज पहले ही दिन शो से बाहर आ गए थे और उन्हें करण पटेल से ही आउट किया था. महल के अंदर आने पर वंशज ने करण पटेल से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और उनसे डायरेक्ट पूछा कि क्या मुझे वोट आउट करने में आपको शर्म नहीं आई.
शो में किस कंटेस्टेंट की होगी दोबारा वापसी?
फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक वंशज सिंह की घर में दोबारा एंट्री होगी. पहले खबरें थीं कि करण पटेल ने दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ मतभेद के चलते शो छोड़ा. लेकिन बाद में सामने आया कि एक टास्क के दौरान उनकी पसलियों में चोट लग गई थी, जिसके बाद मेडिकल ग्राउंड्स पर उन्हें बाहर होना पड़ा. अब मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बाद उनकी वापसी हो रही है. यानी इस बार करण पूरी तैयारी और नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे.
रजत दलाल ने लिया रचित का बदला
रचित ओझा के आउट होने के बाद रजत दलाल ने ऐलान किया था कि अगला नंबर मोनालिसा का होगा और वैसा ही हुआ. इससे साफ है कि महल के अंदर रणनीति और बदले का खेल साथ-साथ चल रहा है. अब सवाल ये है.




