Begin typing your search...

The 50 शो से बाहर आते ही Shiv Thakare के बिगड़े बोल, Prince Narula संग आए नजर, कहा- वहां हम जानवरों से मिले

रियलिटी शो The 50 से बाहर आते ही Shiv Thakare का एक बयान सुर्खियों में आ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे Prince Narula के साथ नजर आ रहे हैं और कहते सुनाई दे रहे हैं कि शो के अंदर वे “जानवरों से मिले.”

The 50 शो से बाहर आते ही Shiv Thakare के बिगड़े बोल, Prince Narula संग आए नजर, कहा- वहां हम जानवरों से मिले
X
( Image Source:  X-@Ena_0023 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 21 Feb 2026 11:22 AM IST

रियलिटी शो The 50 शो इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. कई रिपोर्ट्स की मानें, तो अगले महीने इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा. वहीं, शो के विनर का भी नाम सामने आ चुका है. कहा जा रहा है कि शिव ठाकरे इस बार ट्रॉफी अपने नाम करेंगे. वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिव और प्रिंस नरूला साथ नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में महल से बाहर आने के बाद यह दोनों अपना शो में एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर इन कंटेस्टेंट्स से शो को लेकर क्या-क्या कहा.

क्या सच में शो से बाहर आ गए हैं शिव-प्रिंस?

सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में शिव कहते हैं कि शो के दौरान वह “कुछ जानवरों” से मिले. हालांकि उनका अंदाज पूरी तरह मजाकिया दिख रहा था, लेकिन इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. प्रिंस नरूला भी बातचीत में शामिल होते हुए कहते हैं कि शो से बाहर आने के बाद उन्हें लग रहा है कि अंदर का समय काफी अच्छा था. दोनों ने यह भी माना कि उन्होंने गेम से ज्यादा मस्ती की और शो को एंजॉय किया.

प्रिंस नरूला ने शो के बारे में क्या-क्या बताया?

जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या शो में झगड़े ज्यादा होते थे, तो शिव ने साफ कहा कि उन्हें लड़ाई-झगड़ा पसंद नहीं है. उनका कहना था कि जहां भी विवाद होता था, वे उस जगह से हट जाना बेहतर समझते थे. उन्होंने बताया कि शो के दौरान वे और प्रिंस अक्सर तनाव से दूर रहकर फन मोमेंट्स पर ज्यादा ध्यान देते थे.

क्या डाइटिंग पर थे शिव?

इस वीडियो में शिव ने यह भी खुलासा किया कि शो के दौरान वे डाइट पर थे और रोजाना आठ लड्डू खाते थे. वहीं, शो के दौरान दोनों कंटेस्टेंट्स ने शिवित, हामिद, उर्वशी के साथ जमकर मस्ती की.

अगला लेख