Begin typing your search...

Anjali Arora को पसंद हैं जाट लड़के पर शादी को क्यों की इनसे तौबा? कच्चा बादाम गर्ल के मन में क्या चल रहा

Anjali Arora ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें जाट लड़के पसंद हैं. साथ ही शादी को लेकर अपनी पसंद बताते हुए कहा कि वह दूसरे धर्म में शादी करना चाहती हैं.

anjali arora
X
( Image Source:  instagram-@anjimaxuofficially )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 24 Feb 2026 1:06 PM IST

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोरी रही हैं. अक्सर उनके रील्स ट्रेंड करते हैं, जिन पर मिलियन्स में व्यूज आते हैं, लेकिन इस बार वह अपने जवाब के चलते वायरल हो रही हैं. इतना ही नही, कहा जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है.

अब हाल ही में एक पॉडकास्ट में अंजलि अरोड़ा ने बताया कि उन्हें कैसे लड़के पसंद है. इतना ही नहीं कच्चा बादाम गर्ल ने यह भी रिवील किया कि वह किस धर्म में शादी करना चाहती हैं.

अंजलि को कैसे लड़के पसंद हैं?

instagram-@anjimaxuofficially

हाल ही में अंजलि अरोड़ा एल्विश यादव के पॉडकास्ट में नजर आईं. पॉडकास्ट में जब बात पसंदीदा लड़कों पर आई तो माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया. अंजलि ने बिना झिझक कहा कि उन्हें जाट लड़के पसंद हैं. उनके इस जवाब पर एल्विश ने भी तुरंत चुटकी ली. सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

किस धर्म में शादी करना चाहती हैं इंफ्लुएंसर ?

instagram-@anjimaxuofficially

रैपिड फायर के दौरान एल्विश ने अंजलि अरोड़ा से पूछा कि अगर उन्हें किसी दूसरे धर्म में शादी करने का मौका मिले तो वो किस धर्म में करना चाहेंगी. अंजलि ने जवाब दिया- ‘जाट’, जब एल्विश ने कहा कि ‘जाट धर्म थोड़ी है, धर्म होते हैं हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई’ तो फिर एक्ट्रेस बोलती हैं- ‘मैं हिंदू या सिख धर्म में शादी करना पसंद करूंगी’.

क्या बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अंजलि?

इन दिनों अंजलि अरोड़ा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी खूब अटकलें लग रही हैं. कहा जा रहा है कि उन्हें बड़े प्रोजेक्ट का ऑफर मिल सकता है. इतना ही नहीं, अफवाह यह भी है कि सलमान खान उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक दे सकते हैं. हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है, लेकिन फैंस पहले से ही उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

कौन हैं अंजिल अरोड़ा?

अंजलि अरोड़ा डिजिटल दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं, जिन्होंने अपने एनर्जेटिक डांस रील्स से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है. इंस्टाग्राम पर उनके 12 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर नई पोस्ट का बेसब्री से इंतज़ार करते सिर्फ रील्स तक ही सीमित न रहकर अंजलि ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. इन प्रोजेक्ट्स में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

अगला लेख