Begin typing your search...

मदरसों में हमने बुलडोज़र नहीं चलाया बल्कि ताला लगाया है! राहुल गांधी पर क्या बोले धामी? 7 Pointers

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों, UCC और विपक्षी आरोपों पर अपनी बात रखी. राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में किसी समुदाय को टारगेट नहीं किया जा रहा.

Pushkar Singh dhami on madarsa ucc rahul gandhi
X
प्रवीण सिंह
Edited By: प्रवीण सिंह3 Mins Read

Updated on: 25 Feb 2026 12:20 PM IST

UCC पर लोगों ने हमें घेरा. हम पर सवाल उठाए, पर ये महिलाओं की सुरक्षा का कानून है. कुछ ऐसी बातें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक राष्ट्रीय चैनल के कार्यक्रम में कही. इस कार्यक्रम में उन्होंने उन सारे सवालों का जवाब देने की कोशिश की, जिस पर आज हल्ला मचा हुआ है.

1. अंकिता भंडारी केस में 3 लोगों को अरेस्ट किया गया. विपक्ष मामले पर पॉलिटिक्स कर रहा है. केस की जांच अभी सीबीआई कर रही है. परिजनों ने कहा था- इसलिए हम ऐसा कर रहे हैं. इसके लिए एक एसआईटी का भी गठन किया गया है. किसी को भी बचाने की कोशिश नहीं की गई.

2. पेपर लीक था ही नहीं. अगर होता तो दो तीन घंटे पहले हो जाता. कुछ ऐसे लोग बैठते हैं एग्जाम में, जिन्हें उससे कोई लेना देना नहीं होता. वो पिक खींचकर बाहर भेजते हैं. और बाहर बैठे लोग उसे प्रोफेसर को हल करने के लिए भेज देते हैं. ये सब पॉलिटिकल ड्रामा है. जितने भी प्रदर्शन हो रहे हैं सब सियासी हैं.

3. मदरसा में हमने बुलडोज़र नहीं चलाया, हमने ताला लगाया है. जो अतिक्रमण करेगा उस पर कार्रवाई होगी. हम किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं हैं. उत्तराखंड में कोई दंगा नहीं हुआ है. देवभूमि में सब शांति से रहते हैं. हम कानून लाते हैं तो लोग कहते हैं कि हम टारगेट कर रहे हैं.

4. हमरे यहां से गंगा, यमुना निकलती है. हमरे यहां से कई लोग सेना में हैं. 71 फीसद हमारा भूभाग फलों-पर्वतों से ढका हुआ है. जहां भी आप जायेंगे आपको कोई न कोई मंदिर दिखाई पड़ जाएगा. हमने सब से बात करके, गहन रिसर्च के बाद यूसीसी लागू किया. लोगों को इस क़ानून से भरमाया भी गया, पर इसका मकसद साफ़ था. सबको मजबूत करना.

5. कई मुस्लिम महिलाएं मुझे इसके लिए शुक्रिया कहती है. इससे सबका सशक्तीकरण ही हो रहा है. यूसीसी की गंगोत्री उत्तराखंड से निकली है. आने वाले समय में सारे प्रदेश धीरे-धीरे इसका फायदा उठाएंगे.

6. नॉन हिंदुओं के मंदिरों में प्रवेश न कराने वाले नियम पर धामी ने कहा कि इस पर अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है. ट्रस्ट की तरफ से ऐसा कहा गया है, उसे देख समझकर अप्प्लाई किया जायेगा. हमने किसी को भी यहां दर्शन करने से नहीं रोका. मालूम हो कि उत्तराखंड में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए श्री गंगोत्री मंदिर समिति और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति 48 से अधिक मंदिरों में नॉन हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी में हैं.

7. दीपक ने अपने नाम के आगे मोहम्मद लगा लिया है. इसी वजह से राहुल गांधी को उनसे प्रेम हो गया है. हम तो सबको जोड़ने का काम कर ही रहे हैं. हम तोड़ने का काम एकदम नहीं कर रहे हैं. राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा. अब वो सिर्फ विरोध करने के लिए ही विरोध कर रहे हैं.

उत्तराखंड न्‍यूज
अगला लेख