उत्तर प्रदेश के बरसाना में मनाई जाने वाली अनोखी और रंगीन लड्डू मार होली का अद्भुत नज़ारा देखिए. यह उत्सव प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर के आसपास मनाया जाता है और दुनियाभर के श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आकर्षित करता है. राधा और कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी इस परंपरा में रंगों की जगह भक्त एक-दूसरे पर लड्डू फेंककर होली खेलते हैं. यह परंपरा सामान्य होली से बिल्कुल अलग है, जो आमतौर पर मथुरा और वृंदावन में रंगों और गुलाल के साथ मनाई जाती है. तो अगर आपने इस लड्डू मार होली के बारे में नहीं सुना तो आज हमारे साथ देख लीजिए. इस होली में किन्नर भी सज धज कर आते हैं और उनका मानना है कि खुद राधा रानी उनके साथ होली खेलने आती हैं.