Begin typing your search...

T20 WC 2026: क्या अब भी सेमीफाइनल में जा सकता है पाकिस्तान? इंग्लैंड से हार के बाद समझें समीकरण

सुपर-8 में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से हुआ. इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. वहीं अब पाकिस्तान को एक तरह से बाहर ही माना जा रहा है,

Pakistan semi-finals equation after loss England
X

T20 wc 2026, pakistan

( Image Source:  X/ @CricketPulse4u )

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो चली है. बीते दिन सुपर-8 में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से हुआ. इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. वहीं अब पाकिस्तान को एक तरह से बाहर ही माना जा रहा है, लेकिन एक समीकरण है जिससे अभी भी पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है.

फिलहाल पाकिस्तान अपने 2 मुकाबले खेल चुकी है. जिसमें से पहला मैच जो न्यूजीलैंड के साथ खेलना था वो बारिश के चलते रद्द हो गया था. अब पाकिस्तान के पास महज 1 मैच बचा है, जिसको पाक टीम हर हाल में जीतना चाहेगी.

क्या सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाक टीम?

सुपर-8 के दोनों ग्रुपों से 2-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. फिलहाल ग्रुप-2 से इंग्लैंड क्वालीफाई कर चुकी है. ऐसे में पाकिस्तान के पास एक आखिरी मौका है. पाकिस्तान की टीम अभी तक पूरी तरह से सेमीफाइनल की रेस बाहर नहीं हुई है.

क्या है सेमीफाइनल का समीकरण?

पाकिस्तान का अगला सुपर-8 मुकाबला श्रीलंका के साथ होना है. जिसको पाक टीम बड़े अंतराल से जीतना चाहेगी. इसके अलावा फिर पाकिस्तान दुआ करेगी कि न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाला मैच या तो रद्द हो जाए या फिर न्यूजीलैंड की मामूली जीत हो. फिर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे. ऐसे में होगा ये कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के होंगे 3-3 अंक और इंग्लैंड के 6, जबकि श्रीलंका बिना अंक के टूर्नामेंट से बाहर. फिर पाक टीम न्यूजीलैंड से बेहतर नेट रनरेट के हिसाब से क्वालीफाई कर सकती है.

कैसा रहा PAK vs ENG मैच का हाल?

इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए थे. टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख