इंटरनेशनल क्रिकेट में कब हुआ था टीम इंडिया का डेब्यू? जानें कब, कहां और किसकी कप्तानी में खेला था पहला मैच
टीम इंडिया आज के दौर में वर्ल्ड की टॉप टीमों में शामिल हैं. टेस्ट से लेकर वनडे और टी20 में टीम इंडिया ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोहा मनवाया है. साल 1932 में टीम इंडिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी.
team india international debut match
वैसे तो क्रिकेट इंग्लैंड की देन है लेकिन आज के दौर में टीम इंडिया के योगदान के बिना क्रिकेट कुछ नहीं है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, जिसका मतलब है कि पूरी दुनिया में भारतीय खिलाड़ियों, यहां के मैदान और फैसिलिटी का डंका बज रहा है. भारतीय क्रिकेट ने कई महान क्रिकेटर दिए हैं, जिनका नाम आज वर्ल्ड क्रिकेट में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है.
कपिल देव, सुनील गावस्कर से लेकर एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा तक ऐसे भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड क्रिकेट में इंडिया का लोहा मनवाया है. आज टीम इंडिया उस देश से कहीं आगे है जिसको क्रिकेट का जन्मदाता कहा जाता है. वहीं आज हम बात करने वाले हैं टीम इंडिया के डेब्यू मैच और पहले कप्तान की.
1. टीम इंडिया 25 जून साल 1932 में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था.
2. टीम इंडिया ने पहला मैच इंग्लैंड के साथ खेला था.
3. टीम इंडिया ने पहला मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला था.
4. टीम इंडिया के पहले कप्तान सीके नायडू थे.
5. पहले इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को 158 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
6. टेस्ट दर्जा हासिल करने वाली छठी टीम बनी थी इंडिया.
AI: Sora
कैसा रहा था टीम इंडिया प्रदर्शन?
पहली पारी- 189
दूसरी पारी- 187
AI: Sora
कैसा रहा था इंग्लैंड का प्रदर्शन?
पहली पारी- 259
दूसरी पारी- 275
AI: Sora
किस खिलाड़ी ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन?
टीम इंडिया की तरफ से पहले इंटरनेशनल मैच में सैयद वाजिर अली ने अच्छी बल्लेबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में 31 और दूसरी पारी में 39 रन बनाए थे. यानी कुल मिलाकर उन्होंने पहले इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की तरफ से 70 रन बनाए थे. जिसमें कोई चौका-छक्का शामिल नहीं था.
किसने चटकाए थे सबसे ज्यादा विकेट?
इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद निसार ने चटकाए थे. उन्होंने गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 5 और दूसरी पारी 1 के साथ कुल 6 विकेट चटकाए थे.
वनडे और टी20 में कब किया था डेब्यू?
1. टीम इंडिया ने साल 1974 में अपना वनडे डेब्यू किया था.
2. टीम इंडिया ने टी20 में 1 दिसंबर साल 2006 को डेब्यू किया था.




