Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: दो दिन के इज़राइल दौरे के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 25 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: दो दिन के इज़राइल दौरे के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
X
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 25 Feb 2026 9:33 AM IST


Live Updates

  • 25 Feb 2026 9:31 AM

    दो दिन के इज़राइल दौरे के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर रवाना हो गए हैं. दौरे पर जाने से पहले अपने वक्तव्य में उन्‍होंने कहा, ''अपने प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर मैं 25 से 26 फरवरी 2026 तक इज़राइल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं. भारत और इज़राइल के बीच एक मजबूत, व्यापक और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति और नई ऊंचाइयां हासिल की हैं. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ मेरी विस्तृत चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश तथा जन-जन के बीच संपर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करना है.''

  • 25 Feb 2026 8:44 AM

    जापान में सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज टोक्यो में कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी महाप्रबंधक, बिक्री प्रबंधन प्रभाग/घरेलू व्यवसाय प्रभारी शिगेकी तानाबे और उनकी टीम के साथ बैठक की.

  • 25 Feb 2026 8:42 AM

    यह अमेरिका का स्वर्ण युग है: डोनाल्ड ट्रंप

    2026 के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "हम लगातार बेहतर होते जाएंगे. यह अमेरिका का स्वर्ण युग है. जब मैंने 12 महीने पहले इस सदन में आखिरी बार भाषण दिया था, तब मुझे एक संकटग्रस्त राष्ट्र विरासत में मिला था, जिसकी अर्थव्यवस्था ठप थी, मुद्रास्फीति रिकॉर्ड स्तर पर थी, सीमाएं खुली हुई थीं, सेना और पुलिस में भर्ती की भयानक स्थिति थी, देश में अपराध चरम पर था और दुनिया भर में युद्ध और अराजकता फैली हुई थी लेकिन आज रात, मात्र एक साल के बाद, मैं गरिमा और गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमने एक अभूतपूर्व परिवर्तन हासिल किया है और एक ऐतिहासिक बदलाव लाया है. यह वास्तव में एक ऐतिहासिक बदलाव है."

  • 25 Feb 2026 8:38 AM

    अजित पवार प्लेन क्रैश मामले पर PC करेंगे रोहित पवार

    अजित पवार प्लेन क्रैश मामले को लेकर आज रोहित पवार VSR के खिलाफ DGCA की कार्रवाई पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.

  • 25 Feb 2026 8:34 AM

    इजरायल के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी आज इजरायल के दौरे पर रवाना होंगे. पीएम मोदी का ये 2 दिवसीय इजरायल दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

India News
अगला लेख