T20 World Cup 2026: पाकिस्तान हो जाएगा सेमीफाइनल से बाहर! अगर सुपर-8 के सभी मैच हुए रद्द, तो क्या कहता है ICC का नियम?

T20 World Cup 2026 में अगर किसी ग्रुप या पूरे सुपर-8 के सभी 12 मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए, तो सेमीफाइनल की चार टीमों का फैसला कैसे होगा?

T20 World Cup 2026

(Image Source:  X/@CricCrazyJohns )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है. टूर्नामेंट में सुपर-8 मैचों की शुरुआत हो चुकी है. जहां सुपर-8 के कुछ मैच भारत तो कुछ मैच पाकिस्तान के चलते श्रीलंका नें खेले जाएंगे. सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था, जो बारिश के चलते हो नहीं पाया था.

मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को 1-1 अंक मिला. सुपर-8 के बाद 4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे और 4 टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. अब क्रिकेट फैंस के मन में बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि अगर किसी ग्रुप या पूरे सुपर-8 के सभी 12 मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए, तो सेमीफाइनल की चार टीमों का फैसला कैसे होगा?

सुपर-8 का फॉर्मेट क्या है?

सुपर-8 राउंड में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में चार-चार टीमें हैं. प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. कुल मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाने हैं.

ग्रुप-1: भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे

ग्रुप-2: श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान

ICC के नियम क्या कहते हैं?

सुपर-8 के सभी मैच बारिश के चलते रद्द होने के बाद ऐसा होगा सेमीफाइनल के लिए टीमें का चयन....

1. सबसे पहले कुल अंकों के आधार पर रैंकिंग तय होगी.

2. अगर अंक बराबर हैं तो सुपर-8 में ज्यादा मैच जीतने वाली टीम आगे बढ़ेगी.

3. जीत की संख्या भी समान होने पर नेट रन रेट (NRR) देखा जाएगा.

4. अगर NRR भी बराबर रहा तो आपसी मुकाबले का विजेता क्वालीफाई करेगा.

5. अगर आपसी मैच भी रद्द हो गया हो, तो 6 फरवरी की ICC टी20 रैंकिंग के आधार पर फैसला होगा.

अगर ग्रुप-2 के सभी मैच रद्द हो जाएं तो?

मान लीजिए कि बारिश के कारण ग्रुप-2 के सभी मुकाबले रद्द हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में चारों टीमों के 3-3 अंक होंगे. तब फैसला ICC रैंकिंग के आधार पर होगा.

6 फरवरी की रैंकिंग के अनुसार

1. इंग्लैंड तीसरे स्थान पर

2. न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर

3. पाकिस्तान छठे स्थान पर

4. श्रीलंका आठवें स्थान पर

इस हिसाब से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचेंगे, जबकि पाकिस्तान और मेजबान श्रीलंका बाहर हो जाएंगे.

ग्रुप-1 में भी ऐसा हुआ तो?

अगर ग्रुप-1 के सभी मुकाबले रद्द हो जाएं तो रैंकिंग के आधार पर फैसला होगा। 6 फरवरी की ICC रैंकिंग के मुताबिक:

1. भारत पहले स्थान पर

2. साउथ अफ्रीका पांचवें स्थान पर

3. वेस्टइंडीज सातवें स्थान पर

4. जिम्बाब्वे 12वें स्थान पर

ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बना लेंगे, जबकि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का सफर खत्म हो जाएगा.

बारिश बनेगी विलेन या बदलेगा समीकरण?

कोलंबो में मौसम की अनिश्चितता ने सुपर-8 का रोमांच और बढ़ा दिया है. अगर मैच पूरे होते हैं तो हर जीत निर्णायक होगी, लेकिन अगर बारिश लगातार बाधा बनती है, तो ICC रैंकिंग टीमों की किस्मत तय करेगी. अब सबकी नजरें मौसम और आने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं क्योंकि सेमीफाइनल की दौड़ अब मैदान के साथ-साथ आसमान पर भी निर्भर हो गई है.

Similar News