T20 WC 2026: सुपर-8 में IND vs SA मैच हुआ रद्द, तो कौनसी टीम हो जाएगी सेमीफाइनल की रेस से बाहर?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा. अगर बारिश के चलते भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच रद्द हो जाता है तो कौनसी टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर होगी?

IND vs SA

(Image Source:  X/ @RoyalRao47 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026, IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच सुपर-8 में कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है क्योंकि अभी टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका ने एक भी मैच नहीं हारा है.

वहीं बीते दिन सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद दोनों टीमों के 1-1 अंक दिया गया था. जिसके चलते दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की रेस थोड़ी कठिन हो गई है. वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि अगर बारिश के चलते भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच रद्द हो जाता है तो कौनसी टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर होगी?

कौनसी टीम होगी सेमीफाइनल की रेस से बाहर?

दरअसल अगर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होना वाला मुकाबला रद्द हो जाता है तो कोई भी टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं होगी. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की तरह 1-1 अंक मिलेगा. हालांकि आगे आने वाले मैचों में दोनों टीमों को जरूर जीत हासिल करनी होगी. ताकि 5 अंक लेकर वे सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सके.

क्या अहमदाबाद में होगी बारिश?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सुपर-8 मैच के दौरान अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज अहमदाबाद का मौसम साफ रहेगा. मैच के समय तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है. ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिलने वाला है.

Similar News