T20 WC 2026: किस गेंदबाज से डर गई साउथ अफ्रीका? सुपर-8 में टीम इंडिया का ये हथियार करेगा प्रहार!

साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया के एक गेंदबाज का डर सताने लगा है. जसप्रीत बुमराह या कुलदीप यादव नहीं बल्कि क्विंटन डी कॉक ने बताया कि कौनसा भारतीय गेंदबाज उनको सामने कड़ी चुनौती होने वाला है.

IND vs SA

(Image Source:  X/ @De_le_Vega )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 22 Feb 2026 9:20 AM IST

T20 World Cup 2026, IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया आज यानी 22 फरवरी से अपने सुपर-8 मैचों की शुरुआत करने वाली है. सुपर-8 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होने वाला है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

वहीं अब इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया के एक गेंदबाज का डर सताने लगा है. जसप्रीत बुमराह या कुलदीप यादव नहीं बल्कि क्विंटन डी कॉक ने बताया कि कौनसा भारतीय गेंदबाज उनको सामने कड़ी चुनौती होने वाला है.

किस गेंदबाज से डरी साउथ अफ्रीका?

सुपर-8 में भारत के खिलाफ मैच से पहले साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने कहा कि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तुलना में वरुण चक्रवर्ती ज्यादा चुनौती पैदा कर रहे हैं, और अफ्रीका को उनसे सावधान रहना होगा. डी कॉक ने स्पष्ट किया कि वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैचों में अफ्रीकी बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि उन्हें सामना करने के लिए रणनीति पर जोर देना होगा.

सुपर आठ चरण के अहम मुकाबले से पहले क्विंटन डी कॉक ने कहा 'वह बहुत अच्छा गेंदबाज है और हमारे खिलाफ उस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की. उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ियों ने उसका विश्लेषण करके पता लगा लिया होगा कि उसका सामना कैसे करना है.'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा है वरुण का रिकॉर्ड?

वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ़्रीका के खिलाफ अपने करियर में कई प्रभावशाली प्रदर्शन किए हैं. चक्रवर्ती ने साउथ अफ़्रीका के खिलाफ 8 टी20 मैचों में 22 विकेट लिए हैं, जिसका सीधा मतलब है कि उनकी गेंदबाज़ी अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है.

बुमराह जैसे तेज गेंदबाज के बजाय चक्रवर्ती की स्पिन पर साउथ अफ्रीका का ध्यान केंद्रित होना यह संकेत देता है कि मौजूदा परिस्थितियों में टीम इंडिया का स्पिन डिपार्टमेंट अफ्रीका के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है.

Similar News