Begin typing your search...

T20 WC 2026: क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई पाकिस्तान? जानें अब क्या बन रहा समीकरण

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. जिसके बाद अब पाकिस्तान की टीम पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

T20 World Cup 2026 How will Pakistan reach the semi-finals
X

Pakistan Team

( Image Source:  X/ @TsMeSalman )

T20 World Cup 2026, PAK vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मैचों की शुरुआत हो चुकी है. पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में 21 फरवरी को खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते मैच को बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिया गया. बारिश के चलते मैच रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला.

जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान की टीम अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है? पाकिस्तान की टीम अभी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है, लेकिन आगे का रास्ता और कठिन हो गया है.

कैसी सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाक टीम?

सुपर-8 में सभी टीमों को अपने-अपने ग्रुप में अलग-अलग टीमों के साथ 3-3 मैचच खेलने है. पाकिस्तान का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है. अब सलमान आगा की अगुवाई वाली पाक टीम के पास 2 मैच बचे हैं. जिसमें से पाकिस्तान को एक मैच इंग्लैंड और दूसरा श्रीलंका के साथ खेलना है. अब पाकिस्तान के लिए ये दोनों मैच जीतने बेहद जरूरी हो गए हैं.

इन दोनों मैचों को जीतने के बाद पाकिस्तान के 5 अंक हो जाएंगे और टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर इन 2 मैचों में से पाक टीम एक भी मैच हार जाती है तो उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे, फिर पाक को दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा.

पाकिस्तान का अगला मैच कब?

पाकिस्तान को अब अपना सुपर-8 का दूसरा मुकाबला 24 फरवरी को खेलना है. 24 फरवरी को पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ होगी. ये मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि इंग्लैंड की टीम भी कमाल की फॉर्म में नजर आई है ऐसे में पाकिस्तान के लिए ये मैच जीतना उतना आसान नहीं होगा.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख