40 साल की उम्र में 'गब्बर' ने फिर की शादी, दो साल की डेटिंग के बाद आयरलैंड की सोफी शाइन को बनाया हमसफर; चहल ने जमकर किया डांस

शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है. उनकी पत्नी आयरलैंड की सोफी शाइन हैं, जिनसे वह पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे.

Shikhar Dhwana और Sophie Shine की हुई शादी

(Image Source:  instagram.com/yuzi_chahal23/sophieshine93 )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 21 Feb 2026 11:57 PM IST

Shikhar Dhawan Sophie Shine Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर सामने आई है कि 40 साल की उम्र में धवन ने दूसरी शादी कर ली है. उनकी दुल्हन आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन हैं, जिनके साथ वह पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे. शनिवार (21 फरवरी) को दोनों के शादी के बंधन में बंधने की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.

शिखर धवन की लव लाइफ पहले भी काफी चर्चा में रही है. उन्होंने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी. यह रिश्ता करीब नौ साल तक चला, लेकिन 2021 में दोनों के अलग होने की खबर आई और 2023 में आधिकारिक तौर पर उनका तलाक हो गया. तलाक के बाद धवन ने अपनी निजी जिंदगी को काफी निजी रखा, लेकिन अब उन्होंने नई शुरुआत कर ली है.

युजवेंद्र चहल ने किया डांस

धवन की शादी में युजवेंद्र चहल ने जमकर डांस किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है- आज मेरे यार की शादी है.

कितने साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे धवन और शाइन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धवन और सोफी शाइन पिछले करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. साल 2024 में उनके रिश्ते की खबरें सामने आईं और 2025 तक यह लगभग तय माना जाने लगा कि दोनों गंभीर रिश्ते में हैं. धीरे-धीरे दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत किया और 2026 में शादी कर अपने संबंध को नया नाम दे दिया.

कौन हैं सोफी शाइन? 

अगर सोफी शाइन की बात करें तो वह पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट बताई जाती हैं. शाइन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने आयरलैंड के Limerick Institute of Technology से पढ़ाई की है और मार्केटिंग-मैनेजमेंट में भी विशेषज्ञता हासिल की है. करियर के दौरान वह अबू धाबी स्थित Northern Trust Corporation में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां वह अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं.

धवन के फैंस इस नई शुरुआत से काफी खुश हैं. वे उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Similar News