हर वेन्यू पर आते हो, कैसे मैनेज कर पाते हो; फैंस के साथ गौतम की 'गंभीर' बातचीत वायरल, देखें वीडियो

प्रैक्टिस सेशन के दौरान गौतम गंभीर का फैंस के साथ दोस्ताना अंदाज वाला वीडियो वायरल हो रहा है. गंभीर ने ऑटोग्राफ देते हुए फैंस से सवाल भी पूछे.

गौतम गंभीर का वीडियो वायरल

(Image Source:  x.com/Cricket_live247/Sora_ AI )

Gautam Gambhir Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आमतौर पर मैदान पर काफी गंभीर नजर आते हैं और फैंस के साथ ज्यादा बातचीत करते कम ही दिखते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया. प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीऱ फैंस के बीच पहुंचे, ऑटोग्राफ दिए, सेल्फी खिंचवाई और मजाकिया अंदाज में बातचीत भी की.

वीडियो में दिख रहा है कि जब एक फैन उनसे ऑटोग्राफ लेने आया तो गंभीऱ हंसते हुए बोले, “अरे यार, आप हर वेन्यू पर पहुंच जाते हो, कैसे मैनेज करते हो? कहां रहते हो?” यह सुनकर आसपास मौजूद लोग मुस्कुरा उठे. सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई. फैंस ने उनके इस दोस्ताना अंदाज की खूब तारीफ की.



सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में किससे भिड़ेगा भारत?

उधर, टीम इंडिया का फोकस अब टूर्नामेंट के सुपर-8 मुकाबलों पर है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए अगले दौर में पहुंचा है. रविवार को उसका मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से होगा.


भारत ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था टी-20 वर्ल्ड कप

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल के महीनों में कई मुकाबले हो चुके हैं, जिससे दोनों टीमें एक-दूसरे की रणनीति से अच्छी तरह परिचित हैं. दिलचस्प बात यह है कि भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ही खिताब जीता था. इसलिए यह मैच एक तरह से उसी मुकाबले की याद भी ताजा करेगा.




 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.


साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रेयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.

Similar News