Shashank Singh ने T20 में कितने विकेट चटकाए हैं? एक ही ओवर में Abhishek Sharma और Travis Head को भेजा पवेलियन

Shashank Singh ने SRH के खिलाफ एक ओवर में दो विकेट लिए. उन्होंने पहले ट्रेविस हेड और फिर अभिषेक शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई. इससे PBKS ने मैच में वापसी की कोशिश की.

शशांक सिंह ने एक ही ओवर में लिए 2 विकेट

By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 11 April 2026 5:07 PM IST

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Match, Shashank Singh: पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) 18 गेंद में फिफ्टी जड़ चुके थे. ट्रेविस हेड (Travis Head) भी लय पकड़ते हुए नजर आ रहे थे. दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 8 ओवर में 120 रन जोड़ डाले. ऐसा लग रहा था कि आज दोनों बैटर बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन नौवें ओवर में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक ऐसे गेंदबाज को गेंद सौंपी, जिसे आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए बहुत कम ही देखा जाता है. वह गेंदबाज थे- शशांक सिंह.

शशांक ने अपने पहले ओवर में महज 6 रन दिए, जबकि दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर हेड को पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद उसी ओवर की तीसरी लेगल डिलीवरी पर अभिषेक को भी  वापस ड्रेसिंग रूम भेज दिया. इस तरह शशांक ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में PBKS को दोहरी सफलता दिलाई. उन्होंने इस मैच में 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 20 रन दिए.

SRH ने पावरप्ले में कितने रन बटोरे?

SRH ने पावरप्ले में 105 रन बनाए. यह आईपीएल का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में फिफ्टी जड़ी. जब उन्हें शशांक सिंह ने आउट किया, तब तक वे 8 छक्के और 5 चौके की मदद से 74 रन जड़ चुके थे. वहीं, हेड ने 23 गेंद में 38 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 5 चौके शामिल हैं. जेवियर बार्टलेट ने हेड का, जबकि अर्शदीप सिंह ने अभिषेक का कैच पकड़ा. 

शशांक सिंह ने T20 में कुल कितने विकेट लिए हैं?

शशांक सिंह ने T20 में कुल 23 विकेट चटकाए. उन्होंने अभिषेक शर्मा को दो बार आउट किया है. इसके अलावा, उन्होंने एक ही पारी में मयंक अग्रवाल, करुण नायर और मनीष पांडे को आउट किया था. इसके अलावा, शशांक ने जिन खिलाड़ियों को आउट किया है, उसमें जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और राहुल तेवतिया शामिल हैं.  

Similar News