PPS मॉडल से जीती Shreyas Iyer की पंजाब, 219 रन भी डिफेंड नहीं कर पाई ईशान किशन की SRH

PBKS Vs SRH Match Highlights: पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर IPL 2026 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. इसमें PPS यानी प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक का अहम योगदान रहा.

( Image Source:  IPL )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 11 April 2026 7:43 PM IST

PBKS Vs SRH Match Highlights: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 6 विकेट से हराकर IPL 2026 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए, जिसे पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया. इस मैच में पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य (Priyansh Arya), प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने तूफानी अर्धशतक लगाया.

श्रेयस अय्यर ने 33 गेंद में नाबाद 69 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके लगाए. वहीं, प्रियांश आर्य ने महज 20 गेंद में 57 रन जड़ दिए, इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके लगाए. प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंद में 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 51 रन बनाए.

पंजाब की ओर से कूपर कोनोली ने 11 और नेहल वढेरा ने 14 रन बनाए. शशांक सिंह 9 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 1 चौका लगाया. वहीं, हैदराबाद की ओर से शशांक सिंह ने 3 और हर्ष दुबे ने 1 विकेट लिया.

2024 से IPL की सफल चेज़ में श्रेयस अय्यर

  • पारी: 13
  • रन: 555
  • औसत: 138.75
  • स्ट्राइक रेट: 171.82
  • अर्धशतक: 6

SHR की ओर से किसने कितने रन बनाए?

  • अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में 74 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल हैं.
  • ट्रेविस हेड ने 23 गेंद में 38 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 5 चौके लगाए.
  • कप्तान ईशान किशन 17 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 1 छक्का और 3 चौके लगाए.
  • हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंद में 39 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 1 चौका शामिल है.
  • अनिकेत वर्मा ने 18 और सलिल अरोरा ने 9 रन बनाए.
  • नीतीश रेड्डी 0 और हर्ष दुबे 1 रन बनाकर नॉट आउट रहे.
  • शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए, जबकि 1 विकेट जेवियर बार्टलेट को मिला.

200 से ज़्यादा के टारगेट का पीछा करने वाली टीमें (IPL)

  • 10 - PBKS
  • 6 - MI
  • 5 - RR
  • 4 - SRH
  • 4 - RCB

पुरुषों के T20s में किसी भी दूसरी टीम के लिए अगला सबसे ज़्यादा स्कोर ऑस्ट्रेलिया का है, जिसने सात बार ऐसा किया है.

PBKS की तरफ से हासिल किए गएसबसे बड़े टारगेट

  • 262 बनाम KKR, कोलकाता, 2024
  • 220 बनाम SRH, मुल्लांपुर, 2026
  • 210 बनाम CSK, चेन्नई, 2026
  • 206 बनाम CSK, अबू धाबी, 2014
  • 206 बनाम SRH, हैदराबाद, 2014
  • 206 बनाम RCB, मुंबई DYP, 2022

 

Similar News