INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने जीती टी-20 सीरीज, मंधाना-रोड्रिग्स की फिफ्टी; श्रेयांका-चरणी के 3-3 विकेट

INDW vs AUSW: भारत ने तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने फिफ्टी जड़, जबकि श्री चरणी और श्रेयांका पाटिल ने 3-3 विकेट लिए.

स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ी फिफ्टी

(Image Source:  BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 21 Feb 2026 5:15 PM IST

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने तूफानी फिफ्टी जड़ी, जिसकी बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी और मुकाबला 17 रन से हार गई. इस तरह भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

स्मृति मंधाना ने 55 गेंद में 82 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 46 गेंद में 59 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 गेंद में 121 रनों की साझेदारी हुई.

रिचा घोष ने कितने रन बनाए?

मंधाना और रोड्रिग्स के अलावा, रिचा घोष ने 18, शेफाली वर्मा ने 7, अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने 1-1 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद रहीं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनाबेल सदरलैंड ने 2 , जबकि कप्तान सोफी मोलिनक्स और किम गार्ड ने 1-1 विकेट लिया. 

किसने जीता टॉस?

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम को 19 रन के स्कोर पर पहला, 140 रन पर दूसरा, 168 रन पर तीसरा, 174 रन के स्कोर पर चौथा, 175 रन के स्कोर पर पांचवां और 176 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा. 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन एश्ले गार्डनर ने बनाए. उन्होंने 45 गेंद में 57 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 5 चौका शामिल रहा. वहीं, जॉर्जिया वोल ने 10, बेथ मूनी ने 6, फीबी लिचफील्ड ने 26, एलिस पेरी ने 1, जॉर्जिया वेरहम ने 12, अनाबेल सदरलैंड ने 14, ग्रेस हैरि ने 1 और सोफी मोलिनक्स ने 6 रन बनाए. वहीं, किम गार्ड 7 और डार्सी ब्राउन 8 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत की ओर से श्री चरणी और श्रेयांका पाटिल ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अरुंधती रेड्डी को 2 और रेणुका सिंह ठाकुर को 1 विकेट मिला.

Similar News