VIDEO: क्रिकेट इतिहास में नहीं देखा होगा ऐसा छक्का! गेंदबाज की किस्मत निकली खराब
एक अनोखा वाकया ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला, जब एक बल्लेबाज ने जानबूझकर गेंद को छोड़ दिया, लेकिन नतीजा चौका या डॉट बॉल नहीं, बल्कि सीधे छह रन के रूप में सामने आया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Six Runs Without Shot Video Viral
(Image Source: X/@cricketcomau )क्रिकेट के मैदान पर अक्सर ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिनपर विश्वास करना आसान नहीं होता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ऐसा ही एक अनोखा वाकया ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला, जब एक बल्लेबाज ने जानबूझकर गेंद को छोड़ दिया, लेकिन नतीजा चौका या डॉट बॉल नहीं, बल्कि सीधे छह रन के रूप में सामने आया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह अजीबोगरीब पल ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट मुकाबले के दौरान सामने आया, जहां युवा बल्लेबाज सैम फैनिंग स्ट्राइक पर थे. गेंदबाज ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली, जिसे फैनिंग ने समझदारी दिखाते हुए छोड़ दिया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सभी को चौंका दिया.
कैसे 6 रन में बदली छोड़ी हुई गेंद?
गेंद विकेटकीपर के पास पहुंचने से पहले उछली और उसके दस्तानों से लगकर बाउंड्री पार चली गई. नियमों के अनुसार, यदि गेंद बल्लेबाज के बल्ले या शरीर से नहीं लगती और विकेटकीपर या फील्डर की गलती से बाउंड्री के बाहर चली जाती है, तो वह बाई या ओवरथ्रो के रूप में गिनी जाती है. इस मामले में अंपायरों ने छह बाई रन का इशारा किया. यानी बल्लेबाज ने शॉट खेले बिना ही टीम के खाते में सीधे छह रन जुड़ गए. मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए.
क्या कहता क्रिकेट नियम?
क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, यदि गेंद बल्ले से संपर्क किए बिना विकेटकीपर से टकराकर या उसके प्रयास में बाउंड्री के बाहर चली जाती है, तो रन बाई के रूप में दिए जाते हैं. चूंकि गेंद सीधे सीमा रेखा के पार गई, इसलिए छह रन जोड़े गए.
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया पर अब इस मैच का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'मैंने गेंद को बल्ले पर आते हुए काफी अच्छे से देखा और हां, उस स्क्रीन का आकार आखिर कितना है?' दूसरे यूजर ने लिखा 'क्रिकेट मैच में एक अजीब छक्का देखा.'