T20 WC 2026: जिसका था डर वही हो गया, IND vs SA मैच में अंपायरिंग करेगा टीम इंडिया का काल!
सुपर-8 मैचों की शुरुआत आज यानी 21 फरवरी से होने जा रही है. वहीं सुपर-8 मैचों में अंपायरिंग करने वाले अपंयार्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है. जिसने टीम इंडिया के फैंस की टेंशन को बढ़ा दिया है.
Richard Kettleborough
(Image Source: X/ @BCCI, @mufaddal_vohra )T20 World Cup 2026, IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 22 फरवरी को टीम इंडिया का सामना सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के साथ होने वाला है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सुपर-8 मैचों की शुरुआत आज यानी 21 फरवरी से होने जा रही है. वहीं सुपर-8 मैचों में अंपायरिंग करने वाले अपंयार्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है. जिसने टीम इंडिया के फैंस की टेंशन को बढ़ा दिया है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में टीम इंडिया के लिए काल कहे जाने वाला अंपायर दिखने वाला है. जब-जब इस अंपायर ने आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया के मैचों में अंपायरिंग की है ज्यादातर बड़े मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है.
IND vs SA मैच में अंपायर कौन?
सुपर-8 चरण में टीम इंडिया 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी. मुकाबले की अहमियत के साथ-साथ अंपायरिंग पैनल ने भी चर्चा का केंद्र बना दिया है. इस मैच में मैदानी अंपायर की भूमिका में रिचर्ड केटलबरो और क्रिस गैफेनी नजर आएंगे. वहीं टीवी अंपायर की जिम्मेदारी एलेक्स घाट संभालेंगे और फॉर्थ अंपायर के रूप में क्रिस ब्राउन तैनात रहेंगे. लेकिन भारतीय फैंस के लिए सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रिचर्ड केटलबरो का नाम है.
क्यों केटलबरो के नाम से बढ़ जाती हैं धड़कनें?
रिचर्ड केटलबरो का नाम भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भावनाओं से जुड़ा रहा है. वजह यह है कि कई बड़े टूर्नामेंटों में भारत को मिली दर्दनाक हार के दौरान वह अंपायरिंग पैनल का हिस्सा रहे हैं. साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जब श्रीलंका ने भारत को हराया, उस मैच में केटलबरो अंपायर थे. इसके बाद वर्ल्ड कप 2015 सेमीफाइनल में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था इस मैच में भी केटलबरो ही अंपायरिंग कर रहे थे.
इसके बाद साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, तब भी केटलबरो अंपायर थे. वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया था और इस मैच में भी केटलबरो ही अंपायर थे. जिसके चलते जब-जब केटलबरो टीम इंडिया के किसी बड़े मैच अंपायरिंग करते हैं तो भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ जाती है.
कौनसी टीम मारेगी बाजी?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मैच न केवल सुपर-8 की दिशा तय करेगा, बल्कि भारत की आगे की राह भी मजबूत कर सकता है. भारतीय टीम हालिया फॉर्म में मजबूत नजर आ रही है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में हारी नहीं है. ऐसे में अब किसी एक टीम का विजय अभियान थम सकता है.