T20 WC 2026: क्या है अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म का असली कारण? सोशल पर मचा बवाल, बहन कोमल हो रही ट्रोल

सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन की वजह उनकी बहन कोमल शर्मा को यूजर्स बता रहे हैं. जिसके चलते कोमल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

Abhishek Sharma sister Komal Sharma 

(Image Source:  X/ @Rajatpathak45 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 21 Feb 2026 9:11 AM IST

T20 World Cup 2026, Abhishek Sharma: टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. अभी तक भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सभी मैच जीते हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म ने कहीं न कहीं भारतीय टीम की टेंशन को बढ़ा रखा है. अभिषेक शर्मा ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपना खाता तक नहीं खोला है.

3 मैचों में तीनों बार अभिषेक शून्य पर आउट हुए हैं. वहीं अब सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन की वजह उनकी बहन कोमल शर्मा को यूजर्स बता रहे हैं. जिसके चलते कोमल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

क्या कोमल है अभिषेक के खराब प्रदर्शन की वजह?

एक्स पर @MARCUS907935 नाम के अकाउंट से लिखा गया कि 'अभिषेक शर्मा के पतन का मुख्य कारण उनकी बहन है. जब भी वह खेलने जाते हैं, उनकी बहन सबका ध्यान खींचने के लिए आती है और जरूरत से ज़्यादा नाटक करती है. वह कोई बच्चा नहीं हैं, दूसरे खिलाड़ियों की भी बहनें होती हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं करतीं.'

@deepu_drops नाम के अकाउंट से लिखा गया कि 'इस बीच, अभिषेक शर्मा की असफलताओं के बावजूद कोमल शर्मा, पीओटीएम के साथ पारिवारिक तस्वीरें क्लिक करने का इंतजार कर रही हैं.'

@Arun555X नाम के अकाउंट से लिखा गया कि 'अभिषेक शर्मा और उनकी बहन इस विश्व कप के सबसे बड़े दोषियों में से दो हैं. उन्हें यही मिलना चाहिए था.'

क्या सुपर-8 में चलेगा अभिषेक का बल्ला?

अभिषेक शर्मा के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा था. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भी अभिषेक कमाल की फॉर्म में थे, लेकिन इस वर्ल्ड कप में ये विस्फोटक बल्लेबाज अचानक फ्लॉप हो गया. हालांकि अभी आधा टूर्नामेंट बचा हुआ है ऐसे टीम और फैंस को उम्मीद है कि अब सुपर-8 में अभिषेक शर्मा के बल्ले से जरूर शानदार पारियां देखने को मिलेगी.

Similar News