T20 WC 2026: क्या IND vs SA मैच से कट जाएगा अभिषेक शर्मा का पत्ता? सुपर-8 में Playing 11 पर टिकी नजरें

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले मैच में एक बार अभिषेक शर्मा को मौका मिलेगा या प्लेइंग इलेवन से इस खिलाड़ी का पत्ता कट जाएगा?

abhishek sharma

(Image Source:  X/ @Sareem48 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 21 Feb 2026 1:46 PM IST

T20 World Cup 2026, Abhishek Sharma: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला सुपर-8 का मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को खेलना है. अभी तक टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. वहीं अब सुपर-8 में टीम इंडिया को कांटे की टक्कर मिलने वाली है क्योंकि साउथ अफ्रीका से लेकर वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे भी अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है.

दूसरी तरफ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले मैच में एक बार अभिषेक शर्मा को मौका मिलेगा या प्लेइंग इलेवन से इस खिलाड़ी का पत्ता कट जाएगा?

Full View

क्या अभिषेक शर्मा की होगी छुट्टी?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम की अहम कड़ी माने जाते हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये खिलाड़ी कमाल की फॉर्म में था, लेकिन वर्ल्ड में अभिषेक शर्मा फ्लॉप साबित हो गए. अभी तक इस टूर्नामेंट में अभिषेक का खाता तक नहीं खुला है. हालांकि इस बात की बेहद कम संभावना है कि अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए. टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल इसको लेकर टीम मैनेजमेंट का रुख साफ कर चुके हैं.

मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'अभिषेक नेट प्रैक्टिस में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. बस उनको एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है. मुझे पूरा यकीन है कि वे शानदार प्रदर्शन करेंगे. उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर करने को लेकर टीम में कोई चर्चा नहीं हुई है.'

क्या प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव?

संजू सैमसन ने मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है. जिसके चलते उम्मीद है कि उनको प्लेइंग इलेवन में चांस मिल सकता है. हालांकि किसकी जगह ये बड़ा सवाल है.

अगर अभिषेक शर्मा प्लेइंग इलेवन में होते है तो फिर संजू को मिडिल ऑर्डर में शामिल किया जा सकता है. क्योंकि तिलक वर्मा का प्रदर्शन उतना दमदार नहीं रहा है. खास तिलक वर्मा के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं.

Similar News