T20 WC 2026: आखिर किस दबाव में है टीम इंडिया? IND vs SA मैच से पहले साउथ अफ्रीकी कोच का बड़ा दावा

सुपर-8 मैच से पहले साउथ अफ्रीका टीम के हेड कोच शुकरी कॉनराड का बड़ा बयान सामने साया है. शुकरी कॉनराड का कहना कि फिलहाल इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका नहीं बल्कि टीम इंडिया ज्यादा दबाव में है.

T20 World Cup 2026, India

(Image Source:  X/ @BCCI )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 21 Feb 2026 1:46 PM IST

T20 World Cup 2026, IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 21 फरवरी से सुपर-8 मैचों की शुरुआत हो रही है. पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया अपना पहला सुपर-8 मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी.

इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका टीम के हेड कोच शुकरी कॉनराड का बड़ा बयान सामने साया है. शुकरी कॉनराड का कहना कि फिलहाल इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका नहीं बल्कि टीम इंडिया ज्यादा दबाव में है. उन्होंने ये भी बताया कि आखिर क्यों टीम इंडिया दबाव में है?

Full View

टीम इंडिया को लेकर क्या बोले अफ्रीकी कोच?

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में साउथ अफ्रीका टीम के हेड कोच शुकरी कॉनराड ने कहा कि 'हम सभी टीमों पर नजर रख रहे हैं, खासकर भारत जैसी टीम पर. टीम इंडिया पर सेमीफाइल और फाइनल में पहुंचने का दबाव है और अहमदाबाद में हम उनकी कमियों को उजागर करेंगे. टीम इंडिया के साथ खेले गए पिछले दौरे से हमें अच्छी तरह समझ आ गया है कि हमें अब किन चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है. स्टेडियम में 13 हजार दर्शक होंगे जिनमें से अधिकतर नीली जर्सी में होंगे, लेकिन अगले दौर में पहुंचने के लिए हमें ये मैच जीतना होगा, जिसके लिए हम तैयार है.'

कैसा रहा साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन?

साउथ अफ्रीका ने अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है. अपने सभी मैचों में अफ्रीका ने जीत हासिल की है. हालांकि टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है.

इस टूर्नामेंट से पहले दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी. जिसमें टीम इंडिया ने 3-1 से जीत हासिल की थी. जिसके साउथ अफ्रीका की टीम भारत के सामने थोड़ा दबाव महसूस कर सकती है. भले ही उनके कोच इस बात को नकार रहे हो.

Similar News