T20 WC 2026: PAK को हराकर सुपर-8 में तो पहुंच गया भारत, अब अगला मैच कब और किसके साथ?
T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में पहुंच चुकी है. अब टीम इंडिया का अगला मैच नीदरलैंड्स के साथ होगा.;
T20 WC 2026, Team India
(Image Source: X/ @BCCI )T20 World Cup 2026: रविवार 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है. 6 अंक के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर भी बनी हुई है.
टीम इंडिया सुपर-8 में तो पहुंच चुकी है लेकिन अब अगला मैच कब और किसके साथ होगा ये जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं. इस मैच के रिजल्ट का टीम इंडिया की पॉइंट्स टेबल में स्थिति पर भी कोई असर नहीं पड़ने वाला है.
कब और किसके साथ होगा मुकाबला?
टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ होगा. ये मुकाबला अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. नीदरलैंड्स की टीम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम को 1 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है. नीदरलैंड्स ने अपनी एकमात्र जीत नामीबिया के सामने दर्ज की थी.
क्या टीम इंडिया में होगा बदलाव?
पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ मैदान पर उतरी थी. चूंकि मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया तो टीम इंडिया ने स्पिनर्स पर ज्यादा फोकस किया था. जिसके चलते अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ा था, जबकि कुलदीप यादव को खेलते हुए देखा गया था.
अब देखने वाली बात होगी कि क्या अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया एकबार फिर से प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेगी?