क्या RCB में खेल रहे 5 ओवरसीज प्लेयर्स? Virat से क्यों हुआ ऐसा सवाल, Kohli ने दिया ये जवाब

Virat Kohli को लंदन में रहने को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता है. RCB की ओर से जारी एक वीडियो में कोहली ने कहा कि वे ओवरसीज प्लेयर नहीं हैं.

विराट कोहली(Image Source:  x.com/RCBTweets )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 4 April 2026 4:51 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli ने IPL 2026 में Royal Challengers Bengaluru के लिए धमाकेदार शुरुआत की. उन्होंने Sunrisers Hyderabad के खिलाफ फिफ्टी जड़ते हुए नाबाद 69 रन बनाए और RCB को 6 विकेट से जीत दिलाई. हालांकि, इस बार उनके प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा लंदन में उनके रहने को लेकर हो रही है.

सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने यहां तक कहना शुरू कर दिया कि RCB इस सीजन '5 विदेशी खिलाड़ियों' के साथ खेल रही है, जिसमें कोहली का नाम भी जोड़ा गया. इन चर्चाओं के बीच विराट कोहली ने खुद सामने आकर इस पर प्रतिक्रिया दी है.

 कोहली ने ओवरसीज प्लेयर्स के सवाल पर क्या कहा?

RCB के एक वीडियो में, जहां Danish Sait अपने लोकप्रिय किरदार ‘Mr Nags’ में नजर आए, उन्होंने कोहली से मजाकिया अंदाज में कहा, “लोग कह रहे हैं RCB पांच ओवरसीज प्लेयर के साथ खेल रही है, मुझे समझ नहीं आ रहा…” इस पर हल्की मुस्कान के साथ कोहली ने जवाब दिया, “मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? ओवरसीज प्लेयर्स से पूछिए. मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं… क्या मैं ओवरसीज प्लेयर हूं?” कोहली का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे काफी पसंद किया.

लंदन में क्यों रहते हैं कोहली?

गौरतलब है कि विराट कोहली पिछले कुछ समय से London में अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं. जनवरी में भारत की आखिरी वनडे सीरीज के बाद उन्होंने ब्रेक लिया और सीधे इंग्लैंड चले गए. बताया जा रहा है कि कोहली भारत में सुर्खियों से दूर रहने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए लंदन में रह रहे हैं और बड़े टूर्नामेंट या सीरीज से पहले ही भारत लौटते हैं. हालांकि, इस बदलाव का उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है.

RCB की IPL 2026 में कैसी रही शुरुआत?

कोहली ने IPL 2026 के ओपनिंग मैच में Sunrisers Hyderabad के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलकर RCB को शानदार शुरुआत दिलाई. RCB पिछले सीजन पहली बार IPL खिताब जीतने में सफल रही थी और इस बार टीम अपने टाइटल को बचाने के इरादे से मैदान में उतरी है.

IPL ट्रॉफी जीतने पर क्या बोले कोहली?

कोहली ने RCB के साथ लंबे इंतजार के बाद ट्रॉफी जीतने पर भी बात की. उन्होंने कहा कि 18वें सीजन में खिताब जीतने के बाद उन्हें असली राहत महसूस हुई. उन्होंने कहा: “मैंने ‘मंकी ऑफ द बैक’ वाली कहावत सुनी थी. उस रात मुझे सच में समझ आया कि इसका मतलब क्या होता है. सब कुछ हल्का लगने लगा.”

जीत मेहनत का नतीजा होती है: कोहली

कोहली ने जीत के मायने बताते हुए कहा कि जीत सिर्फ एक मैच जीतना नहीं होती, बल्कि सालों की मेहनत, त्याग और प्रतिबद्धता का परिणाम होती है. उन्होंने कहा, “जीत मेहनत, त्याग और समर्पण का नतीजा होती है. इससे लगता है कि आपने समय बर्बाद नहीं किया. हार से सीख मिलती है, लेकिन लगातार मेहनत के बाद जीत मिलना सबसे बड़ी प्रेरणा देता है.”

Similar News