सरफराज खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है. 2025 और 2026 आईपीएल में उन्हें किसी भी टीम ने सेलेक्ट नहीं किया. इसके साथ ही टीम इंडिया में भी वह अपनी सही जगह नहीं बना पाए थे. अब उन्होंने अपने 1065 दिनों का बदला ले लिया है. सरफराज खान हमेशा से एक विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं. सैयद मुश्तक अली ट्रॉफी में उन्होंने 7 मैचों में 329 रन बनाए थे.