IPL 2026 में दिखी 'मिस्ट्री गर्ल' कौन, पंजाब के इस खिलाड़ी के साथ कैसी-कैसी अफवाह? सोशल में मचा हल्ला
IPL 2026 के दौरान स्टैंड्स में नजर आई ‘मिस्ट्री गर्ल’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छिड़ गई. बाद में उसकी पहचान कश्मीरा परदेशी के रूप में बताई गई, जिसके साथ पंजाब के खिलाड़ी नेहल वढेरा का नाम जोड़ा जाने लगा. दोनों को लेकर रिलेशनशिप से जुड़ी कई अफवाहें वायरल हो रही हैं, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया पर एक 'मिस्ट्री गर्ल' की खूब चर्चा की जा रही है और साथ दावे पर दावे किए जा रहे हैं. अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई. शुक्रवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के मैच में स्टैंड्स में नजर आई इस लड़की ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस लड़की की खूब चर्चा होने लगी.
मैच के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया. दावा किया जा रहा है कि यह रहस्यमयी लड़की पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज नेहल वढेरा को डेट कर रही है. हालांकि, इन अफवाहों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
कौन है IPL की 'मिस्ट्री गर्ल'?
बताया जा रहा है कि यह वायरल गर्ल कश्मीरा परदेशी हैं, जो एक भारतीय अभिनेत्री हैं. कश्मीरा ने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं.
कश्मीरा परदेशी का करियर कैसा रहा है?
कश्मीरा परदेशी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में तेलुगु फिल्म नर्तनशाला से की थी. इसके बाद उन्होंने 2019 में तमिल फिल्म सिवप्पु मंजनल पच्चई से तमिल सिनेमा में कदम रखा. उसी साल वह हिंदी फिल्म मिशन मंगल में भी नजर आईं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्होंने 2023 में हिंदी वेब सीरीज द फ्रीलांसर के जरिए डेब्यू किया.
नेहल वढेरा के साथ रिश्ते की क्या है सच्चाई?
सोशल मीडिया पर तेजी से यह चर्चा हो रही है कि कश्मीरा परदेशी और नेहल वढेरा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. कश्मीरा परदेशी को CSK vs PBKS मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठकर पंजाब किंग्स को चीयर करते हुए देखा गया. कैमरे में कैद होते ही उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं और फैंस उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए.
प्रीति जिंटा के साथ नजर आने से क्यों बढ़ीं अटकलें?
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में कश्मीरा परदेशी पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ बैठी नजर आ रही हैं. टीम की जर्सी पहनकर उन्हें जोरदार तरीके से PBKS को सपोर्ट करते देखा गया, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई. फिलहाल, कश्मीरा परदेशी और नेहल वढेरा के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह मामला पूरी तरह से सोशल मीडिया चर्चाओं और फैंस के कयासों पर आधारित है.