T20 WC 2026: पाकिस्तानी भी हुए संजू सैमसन के मुरीद, पड़ोसी देश में सुनाई दे रही 97* रनों की गूंज
वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर संजू ने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है. वहीं संजू की इस खास पारी की गूंज अब पाकिस्तान तक सुनाई दे रही है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने संजू की जमकर तारीफ की है.
sanju samson
(Image Source: X/ @CricCrazyJohns, @ImTanujSingh )T20 World Cup 2026, Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते दिन संजू सैमसन का जलवा देखने को मिला. जिस पारी का टीम इंडिया और फैंस को लंबे समय से इंतजार था आखिर वो सही समय पर देखने को मिली. हर तरफ अब संजू सैमसन का गुणगान हो रहा है. खराब फॉर्म के चलते संजू पर काफी सवाल भी उठ रहे थे, जिसके चलते उनको टीम में अंदर बाहर भी किया जा रहा था.
लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर संजू ने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है. वहीं संजू की इस खास पारी की गूंज अब पाकिस्तान तक सुनाई दे रही है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने संजू की जमकर तारीफ की है.
क्या बोले अहमद शहजाद?
पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान संजू सैमसन की तारीफ करते हुए अहमद शहजाद ने कहा कि "परफॉर्मेंस करने के बाद भी इनको टीम से बाहर कर दिया जाता था. इस बार भी मौका इसलिए लग गया क्योंकि और कोई रन बना नहीं रहा था. बहुत लेट खेलते हैं बहुत टाइम है इनके पास. पीछे आपको याद होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 शतक बनाए हैं. पाकिस्तान की टीम में से किसी ने 2 सेंचुरी अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ की हो तो वो 5 साल तक टीम से बाहर नहीं जाता."
किस लिए खास थी संजू की पारी?
संजू सैमसन के लिए खुद को साबित करने का ये शानदार मौका था, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया. वेस्टइंडीज के साथ ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो का था और मैच में भारत के 2 विकेट भी जल्दी गिर गए थे. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए थे. ऐसे में संजू ने मोर्चा संभाला और मैच के अंत तक डटे रहे.
भले ही उनका शतक पूरा नहीं हुआ हो लेकिन ये 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी शतक से भी खास रही. संजू की इस पारी ने विराट कोहली की टी20 वर्ल्ड कप 2022 वाली पारी की याद दिला दी, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे.