Begin typing your search...

T20 WC 2026: जीत के जश्न में इतना खो गए संजू सैमसन, कर डाली बड़ी गलती; अब ICC लेगी एक्शन!

टीम इंडिया के लिए विनिंग चौका लगाने के बाद संजू ने जश्न मनाने से पहले हेलमेट को साइड में फेंका. जो अब बल्लेबाज को भारी पड़ सकता है. आईसीसी इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर सकती है.

Sanju Samson Helmet Celebration
X

Sanju Samson

( Image Source:  X/@ICC )

T20 World Cup 2026, IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को हारकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. इस मैच में संजू का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. हालांकि संजू अपना शतक पूरा करने में 3 रन से चूक गए थे, लेकिन उनकी ये नाबाद 97 रनों की पारी शतक से बढ़कर रही.

जीत के बाद संजू ने पिच पर घटनों के बल बैठकर जश्न मनाया, लेकिन इससे पहले उन्होंने जो किया उसके चलते अब संजू को आईसीसी सजा दे सकता है. उनका जश्न मनाने का तरीका अब चर्चा का विषय बन गया है.

क्या हुई संजू से चूक?

दरअसल टीम इंडिया के लिए विनिंग चौका लगाने के बाद संजू ने जश्न मनाने से पहले हेलमेट को साइड में फेंका. जो अब बल्लेबाज को भारी पड़ सकता है. आईसीसी इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर सकती है. क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर ICC का कोड ऑफ कंडक्ट बेहद सख्त है.

ICC का आचार संहिता सिर्फ अनुशासन बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों, अंपायरों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है. क्रिकेट जैसे खेल में उपकरणों का अनियंत्रित तरीके से फेंका जाना खतरनाक साबित हो सकता है.

क्या कहता है ICC का कोड ऑफ कंडक्ट?

नियमों के अनुसार, हेलमेट या बल्ला फेंकना ‘अनुचित आचरण’ की श्रेणी में आ सकता है. ऐसे मामलों में खिलाड़ी पर मैच फीस का जुर्माना, डिमेरिट प्वाइंट्स या गंभीर स्थिति में निलंबन तक लगाया जा सकता है.

क्या संजू पर होगी कार्रवाई?

यदि ICC इस घटना को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन मानती है, तो संजू सैमसन को आर्थिक दंड या डिमेरिट अंक मिल सकते हैं. डिमेरिट प्वाइंट्स बढ़ने की स्थिति में भविष्य में निलंबन का खतरा भी हो सकता है. हालांकि अंतिम फैसला मैच रेफरी की रिपोर्ट और घटना की गंभीरता पर निर्भर करेगा.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख