T20 WC 2026: संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड, 194 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और वेस्टइंड़ीज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. इस मैच में संजू सैमसन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.
Sanju Samson-virat kohli
(Image Source: X/ @CricCrazyJohns, @ImTanujSingh )T20 World Cup 2026, Sanju Samson: वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और वेस्टइंड़ीज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. इस मैच में संजू सैमसन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.
इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. वेस्टइंडीज ने मैच को जीतने के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसको भारत ने 4 गेंद पहले हासिल कर लिया था.
विराट का कौनसा रिकॉर्ड टूटा?
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए. जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. अगर थोड़े रन और होते तो संजू शतक लगा सकते थे, लेकिन ऐसा हो न सका. 97 रनों की पारी खेलकर संजू विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. संजू सैमसन अब टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रनचेज में सबसे बड़ी पारी खेली वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
इससे पहले ये कारनामा वर्ल्ड कप 2016 में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करके दिखाया था. कोहली ने उस वक्त बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद फिर से कोहली ने वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी.
कैसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी?
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की सलामी जोड़ी एकबार फिर से जल्दी टूट गई थी. अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा था. इस मैच में अभिषेक महज 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद ईशान भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए थे. ईशान के बल्ले से भी 10 रन निकले थे. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18, तिलक वर्मा ने 27, हार्दिक पांड्या ने 17 और शिवम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे थे.