T20 WC 2026: अब कहां मुंह छिपाएंगे मोहम्मद आमिर! पाकिस्तान को संजू सैमसन की बदौलत भारत ने जड़ा तमाचा

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली. संजू की इस पारी को सालों साल याद रखा जाएगा. वहीं इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है.

Sanju Samson

(Image Source:  X/ @BCCI, @erbmjha )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 2 March 2026 10:46 AM IST

T20 World Cup 2026: बीते दिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली. संजू की इस पारी को सालों साल याद रखा जाएगा.

वहीं इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है.

कैसे आमिर के मुंह पर लगा तमाचा?

दरअसल पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर शो के दौरान मोहम्मद आमिर ने कहा था कि 'मैं लिखकर देता हूं टीम इंडिया सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगी. वेस्टइंडीज उनको हराकर बाहर कर देगी.' लेकिन हुआ इसका उलटा. भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज से साल 2016 की हार का बदला भी लिया और सेमीफाइनल में पहुंचकर मोहम्मद आमिर के मुंह पर तमाचा लगाने का भी काम किया.

कैसे संकटमोचक बने संजू?

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का था. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के 2 विकेट जल्दी ही गिर गए थे. अभिषेक शर्मा और ईशान का विकेट गिरने के बाद जिम्मेदारी संजू सैमसन के कंधों पर थी, जिसको उन्होंने आखिर तक निभाया. एक छोर से विकेट गिरे लेकिन संजू लगातार रन बनाते रहे.

जिस पारी का खुद संजू को इंतजार था वो आखिरकार ईडन गार्डन्स के मैदान पर आ ही गई. संजू ने 50 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया. अपनी पारी में संजू ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए. लंबे समय से संजू खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनको प्लेइंग इलेवन में भी मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन अब सेमीफाइनल से पहले संजू का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है.

Similar News