IPL 2026: कब होगी कप्तान शुभमन गिल की मैदान पर वापसी? लगातार दूसरी हार के बाद मिला जवाब

राशिद खान को गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए देखा गया था, क्योंकि शुभमन गिल इंजरी के चलते मैच से बाहर थे. अब फैंस को बेसब्री से गिल का वापसी का इंतजार हो रहा है.

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल

(Image Source:  X/ @CricketCentrl, @mufaddal_vohra )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026, GT vs RR: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. 4 अप्रैल को अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मुकाबले में गुजरात को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में राशिद खान को गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए देखा गया था, क्योंकि शुभमन गिल इंजरी के चलते मैच से बाहर थे.

शुभमन गिल का बाहर होना गुजरात के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि अभी तक देखा गया है कि गुजरात के अगर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रन बनाते हैं तो अक्सर मैच जीत जाती है. वहीं अब फैंस को बेसब्री से गिल का वापसी का इंतजार हो रहा है, जिसको लेकर राशिद खान ने अपडेट भी दिया.

कब होगी गिल की वापसी?

गिल के बाहर रहने पर राशिद खान को गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए देखा गया. वहीं राजस्थान के हाथों मिली हार के बाद राशिद खान ने गिल की इंजरी पर भी अपडेट दिया. मैच के बाद बोलते हुए राशिद ने बताया कि "वह ठीक है. उम्मीद है कि अगले मैच के लिए वह ठीक हो जाएगा. उसे बस मांसपेशियों में ऐंठन हुई थी, इसलिए उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा." अगले मैच फैंस को गिल फिर से कप्तानी और खेलते हुए दिख सकते हैं.

हार के बाद क्या बोले राशिद खान?

राशिद खान ने कहा कि "हमारे सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन फिर मुझे लगा कि 12वें और 13वें ओवर में हमने लगातार दो विकेट खो दिए. इससे हम काफी पिछड़ गए. अगर वे क्रीज पर टिके रहते तो रन बनाना इतना मुश्किल नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि उस दौरान हमने खेल की लय खो दी."

आगे उन्होंने कहा कि "इस तरह के विकेट पर, 9-10 रन प्रति ओवर, यह इतना मुश्किल काम नहीं है. प्रतियोगिता अभी बाकी है. हम अपनी गलतियों से सीखते हैं, जो हम करते हैं और बेहतर होते रहते हैं और अगले मैच में और भी मजबूत होकर वापसी करते हैं."

Similar News