IPL 2026: RCB को डरा रहा CSK का ये रिकॉर्ड, क्या आज बेंगलुरु में जीत का खाता खोलेगी चेन्नई?

आईपीएल 2026 में आज यानी 5 अप्रैल को 2 मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. दूसरा मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा.

रुतुराज गायकवाड़ और रजत पाटीदार

(Image Source:  X/ @cricbuzz )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026, RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में आज यानी 5 अप्रैल को 2 मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा, तो वहीं दूसरा मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत शानदार जीत का साथ की है, जबकि सीएसके को अपनी पहली जीत की तलाश है. विराट कोहली आज एक्शन में दिखने वाले हैं.

सीएसके 2 मैच खेल चुकी है लेकिन दोनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन आज का मुकाबला खास है और आंकड़े बताते है कि सीएसके का पलड़ा आरसीबी पर भारी है ऐसे में फैंस को आज सीएसके की पहली जीत की उम्मीद होगी. लेकिन ये उतना आसान नहीं होगा क्योंकि दोनों टीमों के हालिया फॉर्म में काफी अंतर है.

कैसा है RCB vs CSK का हेड-टू-हेड?

जब-जब आरसीबी और सीएसके की टीमें मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर होता है. स्टेडियम खचाखच भरा रहता है. दोनों टीमों का फैन बेस काफी तगड़ा है. बात अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो सीएसके का पलड़ा यहां भारी नजर आता है.

अभी तक आईपीएल में दोनों टीमों के 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें से सीएसके ने 21 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को 13 मैचों में जीत मिल पाई है. इसके अलावा 1 मैच ड्रॉ रहा था. सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ हाई स्कोर 226 बनाया है, जबकि आरसीबी ने 218 रन.

कैसा रहा था पिछले सीजन रिकॉर्ड?

चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला सीजन बेहद खराब रहा था. आईपीएल 2025 में सीएसके की टीम 14 मैचों में से महज 4 मैच ही जीत पाई थी. वहीं पिछले सीजन सीएसके और आरसीबी के बीच 2 बार भिड़ंत देखने को मिली थी और दोनों बार आरसीबी ने जीत हासिल की थी.

Similar News