Begin typing your search...

नाम एक, खिलाड़ी अलग; कैसे IPL से PSL तक गेंदबाजों की पिटाई कर रहे समीर?

आईपीएल से लेकर पीएसएल तक में गूंज रहा है. जी हां हम बात कर रहे हैं समीर की. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी का बल्ला आग उगल रहा है. वहीं पीएसएल में समीर मिन्हास इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं.

Sameer Rizvi and Sameer Minhas
X

समीर मिन्हास (बाएं) समीर रिजवी (दाएं)

( Image Source:  X/ @XBreakingNewsIN, @ESPNcricinfo )

एक तरफ जहां इन दिनों भारत में आईपीएल का सीजन-19 खेला जा रहा है तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पीएसएल का सीजन-11 चल रहा है. वैसे तो पीएसएल कहीं भी आईपीएल को टक्कर नहीं देता है लेकिन एक नाम है जो अब आईपीएल से लेकर पीएसएल तक में गूंज रहा है. जी हां हम बात कर रहे हैं समीर की.

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी का बल्ला आग उगल रहा है. अभी तक समीर बैक-टू-बैक दो अर्धशतक लगा चुके हैं तो वहीं पीएसएल में समीर मिन्हास इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक दोनों बल्लेबाज अपनी-अपनी टीमों के लिए जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं.

IPL 2026 में समीर रिजवी

दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी आईपीएल 2026 में एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. पहले उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें दिल्ली ने जीत हासिल की थी और समीर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे.

तो वहीं बीते दिन 4 अप्रैल को समीर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की पारी खेली थी, जो उनके करियर की अब तक की बेस्ट पारी भी है. इस मैच में भी समीर प्लेयर ऑफ मैच चुने गए और अब ऑरेंज कैप भी उनके सिर पर सजी है. समीर अभी तक 2 मैचों में 160 रन बना चुके हैं.

PSL 2026 में समीर मिन्हास

पाकिस्तान सुपर लीग में समीर मिन्हास का बल्ला भी जमकर रन बरसा रहा है. इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हुए उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं. समीर ने 4 अप्रैल को रावलपिंडी के खिलाफ 70 रन की पारी खेली, जबकि 2 अप्रैल को Quetta Gladiators के खिलाफ उन्होंने नाबाद 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. अभी तक 3 मैचों में समीर मिन्हास 180 रन बना चुके हैं.

आईपीएलपीएसएल
अगला लेख