IND Vs ZIM:111 रन पर ऑलआउट, अगले ही मैच में बना दिया T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; भारत ने 4 दिन में कैसे बदल दी कहानी?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद भारत ने अगले ही मैच में जोरदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया. टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

साउथ अफ्रीका के हाथों शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी

(Image Source:  BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 27 Feb 2026 4:59 PM IST

India vs Zimbabwe T20 World Cup Super-8 Match: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी को जो हुआ, उसने पूरे भारत को स्तब्ध कर दिया... जिस टीम से टी-20 वर्ल्ड कप में 300 रन बनाने की उम्मीद थी, वह 18.5 ओवर में महज 111 रन पर सिमट गई. भारतीय बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे कि आखिर डिफेंसिव क्रिकेट क्यों खेली जा रही है. अभिषेक शर्मा का फॉर्म हो या तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट, सभी सवालों के घेरे में आ गए... लेकिन फिर 26 फरवरी को भारत ने जो पलटवार किया है, उसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी.

चार दिन पहले जिस टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी, उसी टीम ने अब टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक बना डाला. T20 World Cup 2026 के इस मैच में चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

भारत को कैसे मिली जीत?

  • इस मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरू से ही आक्रामक रही. सबसे बड़ी राहत यह रही कि पहली बार टीम ने पहले ओवर में विकेट नहीं गंवाया और ओपनिंग साझेदारी मजबूत रही.
  • Sanju Samson ने भले ही सिर्फ 24 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम के लिए अहम साबित हुई क्योंकि इससे शुरुआत स्थिर हुई. इसके बाद Abhishek Sharma ने शानदार अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की.
  • Ishan Kishan, कप्तान Suryakumar Yadav, Tilak Varma और Hardik Pandya ने तेजी से रन बनाते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.
  • भारत ने 20 ओवर में 17 चौके और 17 छक्के लगाए, जिससे साफ दिखा कि टीम पूरी तरह आक्रामक अंदाज में खेल रही थी.
  • जिम्बाब्वे के कप्तान Sikandar Raza की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनकर बड़ी गलती कर दी और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.
  • कुछ ओवरों में रन की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, लेकिन उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने फिर हमला बोल दिया. जिम्बाब्वे के प्रमुख गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई और मैच पूरी तरह एकतरफा हो गया.
  • रिचर्ड नगरावा ने 4 ओवर में 62 रन लुटा दिए. वहीं, लेग स्पिनर ग्रीम क्रीमर की जगह लाए गए मध्यम गति के तेज गेंदबाज टिनोटेंडा मापोसा ने दो ओवर में ही 40 रन लुटा डाले.
  • भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 ओवर में से 15 ओवर में कम से कम 10 रन बने.

यह जीत भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले मैच में टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह हार गई थी. अब टीम का आत्मविश्वास वापस आ गया है और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले यह जीत बड़ा संकेत मानी जा रही है. साफ है कि भारत ने दिखा दिया है कि एक खराब मैच के बाद भी टीम जोरदार वापसी कर सकती है. 

सेमीफाइनल का गणित क्या है?

  • ग्रुप-1 में South Africa ने West Indies को अहमदाबाद में 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इसके बाद चेन्नई में खेले गए मुकाबले में भारत ने Zimbabwe को 72 रन से हराकर अपनी उम्मीदें मजबूत कर लीं.
  • अब ग्रुप का आखिरी मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच Eden Gardens में खेला जाएगा, जो एक तरह से क्वार्टरफाइनल बन गया है. जो टीम जीतेगी, वही सेमीफाइनल में पहुंचेगी.
  • फिलहाल दोनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं. अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज आगे निकल जाएगा और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है. हालांकि, Kolkata में अभी मौसम खराब होने की संभावना नहीं बताई जा रही.

Similar News