T20 World Cup 2026 के फाइनल में नहीं पहुंचेगा भारत, वेस्टइंडीज के खिलाफ मिलेगी हार? भविष्यवाणी से टूटा करोड़ों फैन्स का दिल
T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं, लेकिन ज्योतिषाचार्य सुमिताचार्य जी महाराज की भविष्यवाणी ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. उनके अनुसार भारत फाइनल में नहीं पहुंचेगा.
Astrologer Sumitacharya Ji Maharaj on Team India T20 World Cup Campaign: भारत ने 26 फरवरी को जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं. टीम का अगला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा, लेकिन उसके पहले ज्योतिषाचार्य सुमिताचार्य जी महाराज ने बड़ी भविष्य की है. उनके मुताबिक, भारत लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीतेगा. वह फाइनल में भी नहीं पहुंच पाएगी. उनके इस बयान से क्रिकेट फैन्स हैरान हैं.
एस्ट्रोलॉजर सुमिताचार्य जी महाराज ने स्टेट मिरर हिंदी के साथ एक पॉडकास्ट में कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत अच्छा खेल रहा है, लेकिन मैच का जो अंतिम फेज है, वहां फाइनल खेलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान से भारत का जीतना तय था.
भारत का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा सफर?
- 7 फरवरी - भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई.
- 12 फरवरी- भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई.
- 15 फरवरी- भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई.
- 18 फरवरी- भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी.
- 22 फरवरी- सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की पूरी टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई.
भारत के अगले मैच कब और कहां होंगे?
भारत का अगला मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ कोलकाता में होगा. अगर टीम यह मैच जीतती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे. वहीं, फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा.
फिलहाल, सुमिताचार्य जी महाराज के भविष्यवाणी ने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया है. भारत के पास इस बार हिस्ट्री रिपीट और डिफीट करने का सुनहरा मौका है. भारत ऐसी पहली टीम बन सकती थी जिसने अपनी धरती पर और लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता हो.