ENG vs NZ: कोलंबो में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से पहले बड़ा ब्लंडर, खिलाड़ी भी नहीं रोक पाए हंसी; देखें वीडियो
कोलंबो में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच अहम सुपर-8 मुकाबले से पहले एक मजेदार घटना हुई, जब गलती से न्यूज़ीलैंड का राष्ट्रगान तेज स्पीड में बज गया, जिससे खिलाड़ियों के बीच हंसी का माहौल बन गया.
England vs New Zealand Super 8 Match: कोलंबो में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हाई-प्रेशर मुकाबले से पहले एक मजेदार पल देखने को मिला, जब गलती से न्यूज़ीलैंड का राष्ट्रगान तेज स्पीड (फास्ट-फॉरवर्ड) में बज गया. इस अप्रत्याशित गड़बड़ी पर दोनों टीमों के खिलाड़ी मुस्कुराने और हंसने लगे, जिससे अहम सुपर-8 मुकाबले से पहले माहौल हल्का हो गया. यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है.
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिछले मैच वाली प्लेइंग इलेवन पर ही भरोसा जताया. वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एक बदलाव करते हुए रिहान अहमद को शामिल किया और जेमी ओवर्टन को बाहर रखा.
सैंटनर और ब्रूक ने क्या कहा?
- टॉस के बाद सैंटनर ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतना है तो अहम मैच जीतने होंगे. उन्होंने बताया कि इस पिच पर पहले भी खेल चुके हैं और स्पिन को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाई गई है.
- इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही चुनते, क्योंकि पिच पर स्पिनरों को मदद मिल रही है. उन्होंने अपनी टीम की फील्डिंग की तारीफ की और पिछले मैच की गलतियों से सीखने की बात कही.
इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जबकि न्यूज़ीलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. जीत ही उसे अगले दौर में पहुंचा सकती है.
England की प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद.
New Zealand की प्लेइंग 11
टिम सेफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन,मिचेल सैंटनर, कोल मैक्कांची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्युसन.