T20 WC 2026: जिम्बाब्वे पर मिली जीत, फिर भी दिखी टीम इंडिया की ये कमजोरी; सूर्यकुमार यादव भी नाखुश
जिम्बाब्वे पर जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की तरफ से एक मजबूत कदम बढ़ाया. भले ही टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीत लिया हो लेकिन इस मैच एक कमजोरी फिर सामने आई.
IND vs ZIM
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने 26 फरवरी को सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की तरफ से एक मजबूत कदम बढ़ाया. भले ही टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीत लिया हो लेकिन इस मैच एक कमजोरी फिर सामने आई.
जिसका जिक्र खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मैच के बाद किया. ऐसे में अब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के साथ होने वाले अहम मुकाबले से पहले सुधारनी होगी, वरना सेमीफाइनल में पहुंचने का भारत का सपना टूट सकता है.
किस कमजोरी से नाखुश सूर्यकुमार?
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद कमाल की रही, जिसके चलते भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 256 रन बनाए थे. लेकिन इस मैच में भारतीय गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही. जिस गेंदबाजी के लिए टीम इंडिया को जाना जाता है ऐसा खास कुछ जिम्बाब्वे के खिलाफ देखने को नहीं मिला.
इसको लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद बोलते हुए कहा कि 'सच कहूं तो, हम गेंद से थोड़ा और सटीक हो सकते थे, लेकिन अंत में कोई बात नहीं. जीत तो जीत होती है, लेकिन हम इसे आगे बढ़ते हुए स्वीकारेंगे. हां, जब हम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे तो हम अपनी रणनीति में और सुधार करेंगे. मैं जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों से कोई श्रेय नहीं छीनना चाहता. मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की.'
कैसा रहा भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन?
1. जसप्रीत बुमराह: 3 ओवर, 21 रन (कोई विकेट नहीं)
2. अर्शदीप सिंह: 4 ओवर, 24 रन (3 विकेट)
3. हार्दिक पांड्या: 3 ओवर, 21 रन (कोई विकेट नहीं)
4. वरुण चक्रवर्ती: 4 ओवर, 35 रन (1 विकेट)
5. अक्षर पटेल: 4 ओवर, 35 रन (1 विकेट)
6. शिवम दुबे: 2 ओवर, 46 रन (1 विकेट)
कैसा रहा जिम्बाब्वे का प्रदर्शन?
भारत से मिले जीत के लिए 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई थी. जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रायन बैनेट ने सबसे ज्यादा 97 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे.




