Begin typing your search...

Ground Report: दिल्‍ली में नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों की ज़िंदगी कितनी सुरक्षित? मालवीय नगर विवाद से उठा सवाल

X
North-East Residents| Face Daily Discrimination| Racism | Delhi | Malviya Nagar Case | Ground Report
प्रवीण सिंह
Edited By: प्रवीण सिंह

Published on: 27 Feb 2026 2:56 PM

दिल्ली के मालवीय नगर में AC लगाने को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया, जब नॉर्थ-ईस्ट राज्यों से आए तीन छात्रों पर नस्लीय टिप्पणियां और धमकियों के आरोप लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजधानी में रह रहे नॉर्थ-ईस्ट समुदाय के खिलाफ होने वाले रोज़मर्रा के भेदभाव पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. स्टेट मिरर की टीम ने मुनिरका और मुखर्जी नगर जैसे इलाकों में जाकर छात्रों और कामकाजी युवाओं से बात की, जहां नॉर्थ-ईस्ट से आने वाले लोगों की बड़ी आबादी रहती है. रिपोर्ट में यह समझने की कोशिश की गई है कि क्या नॉर्थ-ईस्ट के लोग रोज़ाना नस्लभेद और तानों का सामना करते हैं, स्थानीय लोग इस पर क्या सोचते हैं और क्या इस तरह के मामलों को रोकने के लिए मौजूदा सिस्टम काफी है.