Begin typing your search...

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच लाइमलाइट में Rashmika-Vijay के गहने, 10 महीने में बनकर तैयार हुए 11 टेम्पल स्टाइल गहने

26 फरवरी 2026 को उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी की. 10 महीने में तैयार किए गए मंदिर स्टाइल गहनों और शाही आउटफिट ने इस वेडिंग को यादगार बना दिया.

vijay deverakonda rashmika mandanna udaipur royal wedding temple jewellery 2026
X
( Image Source:  Instagram: thedeverakonda )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 27 Feb 2026 2:53 PM IST

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी कर ली है. यह शादी काफी खास और पारंपरिक थी, जो उदयपुर के एक खूबसूरत जगह पर हुई.दोनों ने अपनी शादी में ढेर सारे भारी-भरकम सोने के गहने पहने, जिसकी वजह से लोग काफी चर्चा कर रहे हैं. खासकर आजकल जब सोने की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं, तब भी उन्होंने इतने शानदार गहने चुने, जो सबको हैरान कर रहे हैं.

शादी के दौरान विजय देवरकोंडा ने भी कमाल के गहने पहने थे. आमतौर पर लड़के शादी में सिर्फ एक हार और एक अंगूठी पहनते हैं, लेकिन विजय ने इससे कहीं ज्यादा पहना. उन्होंने बड़े-बड़े झुमके, कलाई पर भारी कंगन (जैसे मंदिर स्टाइल के), दो मोटे हार, कमर पर ओडियानम (कमरबंद जैसा सोने का बेल्ट), पायल और छोटी उंगली में अंगूठी लगाई थी.

विजय का लुक

उनके गहनों में हाथी और बाघ जैसे जानवरों के डिजाइन साथ फूलों के पैटर्न थे. ये डिजाइन उन्हें एक पुराने जमाने के राजा जैसा लुक दे रहे थे जैसे कोई संप्रभु राजा अपनी शादी में आया हो. ये गहने बहुत मजबूत और राजसी लग रहे थे, जो पुरुषों के लिए आम नहीं होते, लेकिन विजय ने इन्हें बहुत अच्छे से कैरी किया.

रश्मिका के 11 गहने

रश्मिका मंदाना ने भी शादी में कुल 11 गहने पहने थे. ये गहने भी बहुत भारी और पारंपरिक थे. इनमें शामिल थे चोकर (गले का टाइट हार), बड़े झुमके, जड़ा बिल्ला (चोटी में लगने वाला सोने का गहना), चंपासरलू (कंधे से लटकने वाला), हाथफूल (हाथ पर लगने वाला), माथापट्टी (माथे पर), नोज पिन (नाक का पिन), चूड़ियां, बाजूबंद (बांह पर), कमरबंद और पायल. उनके गहनों का लुक ऐसा था जैसे कोई जीवित देवी धरती पर उतर आई हों.

गहनों पर पुरानी कारीगरी

सब कुछ मंदिर स्टाइल का था, जिसमें सोने की चमक और पुरानी कारीगरी साफ दिख रही थी. ये सारे गहने हैदराबाद के श्री ज्वैलर्स ने बनाए थे. ज्वैलर्स के अभिषेक अग्रवाल और कौशिक कुमार ने बताया कि इन गहनों को बनाने में कुल 10 महीने लगे. डिजाइन सोचने से लेकर कई बार मीटिंग करने, कस्टम बनवाने, बनाने, टेस्ट करने और आखिरी टच देने तक पूरी प्रक्रिया में इतना समय लगा. ये गहने सिर्फ शादी के लिए नहीं थे, बल्कि पीढ़ियों तक चलने वाली विरासत के रूप में बनाए गए थे. इनका डिजाइन बहुत क्लासिक और कालातीत है, जो कभी पुराना नहीं लगेगा.

दोनों की ऑउटफिट

विजय और रश्मिका के कपड़े भी बहुत खास थे. इनका मैचिंग आउटफिट मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किया था. रश्मिका ने एक खूबसूरत साड़ी पहनी थी और विजय ने पारंपरिक धोती और अंगवस्त्रम पहना था. दोनों का पूरा लुक राजा-रानी जैसा था, जो दक्षिण भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बहुत अच्छे से दिखा रहा था. अभी तक दोनों ने अपनी प्री-वेडिंग फंक्शन्स या शादी की ज्यादा तस्वीरें नहीं शेयर की हैं. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब वे अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करेंगे. यह शादी न सिर्फ दोनों के प्यार का जश्न थी, बल्कि हमारी पुरानी संस्कृति, परंपराओं और सोने की कारीगरी को भी सेलिब्रेट करने का तरीका थी.

bollywood
अगला लेख