IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत के ये 11 धुरंधर पाकिस्तान को चारों खाने करेंगे चित्त, कौन हुआ बाहर?

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड के महामुकाबला में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है.;

भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला 

By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 15 Feb 2026 7:01 PM IST

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Match: भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड का महामुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर  पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि पिच थोड़ी चिपचिपी (tacky) दिख रही है, जिससे शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम बिना किसी बदलाव के उतर रही है.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम पहले बल्लेबाजी करना ही चाहती थी, क्योंकि पिछले दो मैच भारत ने स्कोर डिफेंड करते हुए जीते हैं. उन्होंने इसे बड़ा और दबाव वाला मुकाबला बताया. सूर्या ने कहा कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं. अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11

 

पाकिस्तान की प्लेइंग XI

  1. सैम अयूब
  2. साहिबजादा फरहान
  3. सलमान अली आगा 
  4. बाबर आजम
  5. मोहम्मद नवाज
  6. शादाब खान
  7. फहीम अशरफ
  8. उस्मान खान (विकेटकीपर)
  9. शाहीन अफरीदी
  10. अबरार अहमद
  11. उस्मान तारिक

भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने क्या कहा?

  • सलमान अली आगा (पाकिस्तान कप्तान): पिच धीमी है और शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी, इसलिए पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.
  • सूर्यकुमार यादव (भारत कप्तान): टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी, क्योंकि डिफेंड करते हुए जीत मिली है। यह बड़ा मुकाबला है और टीम दबाव के लिए तैयार है.

भारत की प्लेइंग 11

  1. अभिषेक शर्मा
  2. ईशान किशन
  3. तिलक वर्मा
  4. सूर्यकुमार यादव
  5. हार्दिक पांड्या
  6.  शिवम दुबे
  7. रिंकू सिंह
  8. अक्षर पटेल
  9. कुलदीप यादव
  10. वरुण चक्रवर्ती
  11. जसप्रीत बुमराह

किसका पलड़ा है भारी?

अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को महज 1 मुकाबले में ही जीत नसीब हो पाई है. वहीं, कुल 16 टी-20 मुकाबलों में भारत को 13, जबकि पाकिस्तान को 3 मैचों में जीत मिली है. 

IND vs PAK: आंकड़े क्या कहते हैं?  

  • कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेले जा रहे भारत-पाक मुकाबले में पाकिस्तान के पहले गेंदबाजी के फैसले पर बहस भी छिड़ गई है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में यहां खेले गए तीनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते. पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है. 
  • हालांकि, पुराने रिकॉर्ड कुछ और कहते हैं. टूर्नामेंट से पहले यहां खेले गए पिछले 8 T20I मैचों में सभी मैच रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 127 रन रहा है. यानी इस बार पिच और कंडीशन ने ट्रेंड बदल दिया है.
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 2014 के बाद 11 T20I मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 10 मैच चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं. हालांकि, न्यूयॉर्क में पिछले वर्ल्ड कप  मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी कर जीत दर्ज की.

कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

मैच से पहले दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. इससे मुकाबले का तनाव और बढ़ गया. 

पाकिस्तान का फैसला क्यों चौंकाने वाला?

पाकिस्तान कप्तान Salman Ali Agha ने पिछले मैच के बाद कहा था कि उनकी टीम पहले रन बनाकर अपने गेंदबाजों पर भरोसा करती है, लेकिन इस मैच में उन्होंने कंडीशन देखकर रणनीति बदली, पहले गेंदबाजी चुनी और लचीला रुख दिखाया. 2021 के बाद से इस मैदान पर 13 में से 10 मैच चेज़ करने वाली टीम जीती. इसलिए उनका फैसला रिकॉर्ड के हिसाब से सही भी माना जा रहा है.

Similar News