IND Vs PAK मैच में ईशान किशन ने रचा इतिहास, शुभमन गिल-ंगौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा; भारत के लिए कैसा रहा पावरप्ले?

टी-20 वर्ल्ड कप में IND Vs PAK मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने शुभमन गिल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. आइए, जानते हैं कि भारत के लिए पावरप्ले कैसा रहा...;

ईशन किशन की पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी फिफ्टी(Image Source:  BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 15 Feb 2026 7:55 PM IST

Ishan Kishan Fifty against Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले ईशान किशन ने 27 गेंद में फिफ्टी जड़कर इतिहास रच दिया. उन्होंने पहले ओवर में ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाने के बाद टीम को दबाव में नहीं आने दिया और बेहतरीन बैटिंग की. किशन ने इस दौरान शुभमन गिल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. यही नहीं, उन्होंने 27 गेंद में फिफ्टी जड़ दी.

ईशान किशन अब भारत- पाक मैचों में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पावरप्ले में 42 रन बनाए, जो भारत-पाक T20I में पावरप्ले में किसी बैटर द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं. इससे पहले एशिया कप 2025 में दुबई में शुभमन गिल ने 35 रन बनाए थे.

किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितने रन बनाए?

किशन 40 गेंद में 73 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के और 10 चौके शामिल रहे. उन्हें सैम अयूब ने आउट किया. अपनी पारी के दौरान किशन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. अब वे भारत - पाक टी-20 मुकाबलों में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

भारत-पाक T20I में सबसे तेज़ 50 (गेंदों के हिसाब से)

  • 23 - मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद, 2012
  • 24 - अभिषेक शर्मा, दुबई, 2025
  • 27 - ईशान किशन, कोलंबो RPS, 2026 *
  • 29 -युवराज सिंह, अहमदाबाद, 2012

ईशान किशन ने गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा

ईशान किशन ने अपनी पारी के दौरान मौजूदा कोच गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. वे अब भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. 

भारत-पाक T20I में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज 

  • 82* विराट कोहली मेलबर्न 2022
  • 79* मोहम्मद रिज़वान दुबई 2021
  • 78* विराट कोहली कोलंबो RPS 2012
  • 77 ईशान किशन कोलंबो RPS 2026
  • 75 गौतम गंभीर जोबर्ग 2007 

भारत के लिए कैसा रहा पावरप्ले?

  • कोलंबो के R. Premadasa Stadium में भारत ने पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत करते हुए 6 ओवर में 1 विकेट पर 52 रन बनाए. आइएस जानते हैं पावरप्ले में क्या-क्या हुआ.
  • पाकिस्तान कप्तान Salman Ali Agha ने मैच से पहले अभिषेक के खेलने की इच्छा जताई थी,  लेकिन पहले ही ओवर में Abhishek Sharma को शून्य पर आउट कर दिया.
  • अभिषेक पिछले 6 मैचों में चौथी बार डक पर आउट हुए. 
  • Ishan Kishan और Tilak Varma ने संभाली पारी
  • Shaheen Afridi के ओवर में 15 रन ठोककर दबाव पलटा
  • सलमान और सैम के कसे ओवरों के बाद ईशान ने Abrar Ahmed पर छक्का और चौका जड़ा.
  • आखिरी ओवर में भारत ने 11 रन बनाए.
  • भारत ने पावरप्ले में इस तरह 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए.

कुल मिलाकर, शुरुआती झटके के बावजूद भारत ने आक्रामक अंदाज़ दिखाकर मैच का टोन सेट कर दिया. अब अन्य भारतीय बल्लेबाजों को इस नींव पर बड़ी बिल्डिंग बनाने की तैयारी है,

Similar News