ईशान किशन की तूफानी सेंचुरी, सूर्या की रिकॉर्डतोड़ पारी और हार्दिक के 17 गेंद पर 42 रन- भारत ने तो न्यूजीलैंड का धागा खोल दिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20 में भारतीय बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. ईशान किशन के तूफानी शतक, सूर्यकुमार यादव के ऐतिहासिक रिकॉर्ड और हार्दिक पांड्या की फिनिशिंग से भारत ने 271 रन ठोक दिए. यह भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा T20 स्कोर रहा.
ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या
IND vs NZ 5th T20I Math Highlights: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर चौकों और छक्कों की बारिश की. ईशान किशन ने तूफानी शतक लगाया तो हार्दिक पांड्या ने शानदार फिनिशिंग दी. वहीं,कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. यही वजह है कि भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
ईशान किशन ने महज 43 गेंद में 103 रन बनाए, जिसमें 10 गगनुचंबी छक्के और 6 चौके जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 239.53 का रहा.
किशन ने केवल 42 गेंद में जड़ा शतक
किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 42 गेंदों में शतक जड़ा, जो आज तक किसी बल्लेबाज ने नहीं किया. वे टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. यह किशन का पहला टी-20 शतक है. इसके साथ ही उन्होंने अपने टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं.
किशन ने ईश सोढ़ी की लगातार 6 गेंदों को भेजा बाउंड्री पार
ईशान किशन ने ईश सोढ़ी के एक ओवर में लगातार 6 बाउंड्री लगाते हुए 29 रन बटोरे, जो किसी न्यूजीलैंड के गेंदबाज द्वारा दूसरा सबसे महंगा ओवर है. इससे पहले. डैरेल टफी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2005 में ऑकलैंड में 20 रन दिए थे. इस पारी में भारत द्वारा लगाए गए 23 छक्के, 2024 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मैच के साथ, T20I में किसी FM टीम द्वारा दिए गए संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा छक्के हैं.
एक ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज़्यादा रन
- 30 - डेरिल टफी बनाम ऑस्ट्रेलिया ऑकलैंड 2005
- 29 - हैमिश बेनेट बनाम वेस्टइंडीज ऑकलैंड 2020
- 29 - ईश सोढ़ी बनाम भारत विजाग 2026
- 29 - ईश सोढ़ी बनाम भारत तिरुवनंतपुरम 2026
सूर्यकुमार यादव ने सबसे कम गेंदों में पूरे किए 3000 रन
सूर्यकुमार यादव ने सबसे कम गेंदों में टी-20 में 3000 रन पूरे किए. इस तरह उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया. सूर्या ने 30 गेंद में 6 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 63 रन बनाए.
T20I में सबसे तेज़ी से 3000 रन (खेली गई गेंदों के आधार पर)
- 1822 - सूर्यकुमार यादव
- 1947 - मुहम्मद वसीम
- 2068 - जोस बटलर
- 2077 - आरोन फिंच
- 2113 - डेविड वार्नर
- 2149 - रोहित शर्मा
- 2169 - विराट कोहली
हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में बनाए 42 रन
हार्दिक पांड्या ने भी तेजतर्रार पारी खेली. उन्होंने 247.06 की स्ट्राइक रेट के साथ 17 गेंद में 42 रन ठोके, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल रहा. उनके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 30 और संजू सैमसन ने 6 रन बनाए. वहीं, शिवम दुबे 2 गेंद में 7 रन और रिंकू सिंह 8 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे.
मैच में बने रिकॉर्ड्स
फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा टोटल
- 304/2 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैनचेस्टर 2025
- 297/6 - भारत बनाम बांग्लादेश हैदराबाद 2024
- 283/1 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2024
- 278/3 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड देहरादून 2019
- 271/5 - भारत बनाम न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026
एक बाइलेटरल सीरीज़ में किसी टीम द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के
- 69 - भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 2026 (5 T20I)
- 64- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़ 2023 (5)
- 64 ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़ 2025 (5)
- 62 कंबोडिया बनाम इंडोनेशिया 2025 (8)





