Dhurandhar 2 में नवाब शफीक बने Mashhoor Amrohi को लेकर लोग कंफ्यूज- बोले ये तो सेम टू सेम Nawaz Sharif है
‘धुरंधर 2’ में नवाब शफीक के किरदार में नजर आए मशहूर अमरोही ने दर्शकों को हैरान कर दिया है. उनका लुक और अंदाज इतना हूबहू लगता है कि लोग कंफ्यूज हो गए हैं. कई तो उन्हें देखकर कह रहे हैं कि ये बिल्कुल नवाज शरीफ जैसे ही दिखते हैं.
धुरंधर 2: द रिवेंज में पाक पीएम नवाब शफीक के किरदार में नजर आए मशहूर अमरोही इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, डायलॉग डिलीवरी और सबसे बढ़कर उनका लुक को देख लोग दंग रह गए हैं, क्योंकि वह हूबहू पीएम नवाज शरीफ जैसे लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी यही चर्चा हो रही है कि आखिर ये कैसे हो सकता है.
कई दर्शक तो यह तक कह रहे हैं कि ‘धुरंधर’ में रियल और रील के बीच का फर्क ही मिट गया है और यही वजह है कि मशहूर अमरोही का यह किरदार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.
असली नवाज शरीफ को पहचानें
अमन नाम के एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट की. एक फिल्म में नवाब शफीक बने एक्टर की और दूसरी नवाज शरीफ की. इस फोटो के कैप्शन में लिखा 'असली नवाज शरीफ को पहचाने. सिर्फ गलत जवाब ही लिए जाएंगे.'
लंदन से लाए हैं असली नवाज
सिम्मी नाम की एक यूजर भी असल और फिल्मी किरदार में कंफ्यूज हो गई. इसलिए उन्होंने अपने एक्स पर शेयर कर लिखा ' मुझे तो आप पर ही शक हो रहा है, @कास्टिंगछाबरा कि आपकी कास्टिंग इतनी अच्छी थी या फिर आप नवाज़ शरीफ़ को लंदन से ही उठा लाए? ऐसा कैसे, मेरा मतलब है, इतनी सटीक जोड़ी कैसे बन सकती है?
पीएम को ही फिल्म में ले लिया
आदित्य धर की इस पीक डिटेलिंग को लेकर सभी हैरान हैं. जहां एक एक्स यूजर ने कमेंट किया 'आदित्य धर ने नवाज़ शरीफ़ के रोल के लिए नवाज़ शरीफ़ को कास्ट किया.'
कौन हैं मशहूर अमरोही?
मशहूर अमरोही ने सीधे एक्टिंग में कदम नहीं रखा, बल्कि पहले फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखीं. उन्होंने मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के साथ फिल्म मुझसे शादी करोगी (2004) में असिस्टेंट के तौर पर काम किया. इसके बाद साल 2008 में फिल्म हम से है जहां के जरिए उन्होंने एक साथ एक्टर, डायरेक्टर और राइटर के रूप में डेब्यू किया. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म क्रूक (Crook) में काम किया, यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर वॉर (War) का हिस्सा बने और वेब सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट में भी अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया.




